Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 09:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»हेल्थकेयर»सिर्फ 5 काम करें तो कभी नहीं आएगा हार्ट अटैक
हेल्थकेयर

सिर्फ 5 काम करें तो कभी नहीं आएगा हार्ट अटैक

September 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्‍यादा लोग हृदय रोग से मरते हैं। वर्ष 2016 की बात करें तो 1.79 करोड़ लोगों की मौत हृदय रोगों से हुई थी, जो सभी वैश्विक मौतों का 31 प्रतिशत था। इन मौतों में 85 प्रतिशत दिल के दौरे और स्‍ट्रोक से हुई थी।

हृदय रोगों का कारण- तंबाकू का उपयोग, शराब का अत्‍यधिक सेवन, अस्वास्थ्यकर आहार और मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता है। उच्‍च जोखिम वाले हृदय रोगियों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हाइपरलिपिडिमिया का जोखिम ज्‍यादा होता है।

मुंबई के एशियन हार्ट इंस्‍टीट्यूट के विश्व प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉक्‍टर रमाकांत पांडा के मुताबिक, “बीमारी का जल्‍दी पता लगाकर परामर्श और दवाओं का उपयोग करके हृदय रोगों से बचाव और इसका प्रबंधन किया जा सकता है”

डॉक्‍टर पांडा हृदय रोगियों खुद से 5 ऐसे वादे करने की सलाह दे रहे हैं-

  1. अच्‍छी नींद का वादा

नींद को प्राथमिकता दें। शोधकर्ताओं का मानना है कि बहुत कम सोने से हमारे बायोलॉजिकल क्‍लॉक में व्यवधान पैदा होता है और इस प्रकार शरीर के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिसमें शरीर में उच्च रक्तचाप और इंफ्लामेशन के विकास का खतरा बढ़ जाता है और हृदय रोग का कारण बन सकता है। एक वयस्‍क व्‍यक्ति के लिए नींद की निर्धारित अवधि 7 से 9 घंटे है।

  1.  सक्रिय जीवन शैली

लंबे समय तक बैठने से बचें। लगभग 800,000 लोगों पर अध्‍ययन के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग अधिक बैठे रहते हैं या जिनकी डेस्‍क जॉब है उनमें हृदय संबंधी घटनाओं में 147 प्रतिशत वृद्धि और इन घटनाओं के कारण मृत्यु में 90 प्रतिशत वृद्धि देखी गई। यदि आप एक्‍सरसाइज नहीं करते हैं तो आप यह सुनिश्चित करें कि आप ज्‍यादा से ज्‍यादा पैदल चलें।

  1. तम्बाकू से मुक्ति

धूम्रपान या किसी भी रूप में तंबाकू का उपयोग न करें और सुनिश्चित करें कि आप सेकेंड हैंड धुएं से बचें। तंबाकू का सेवन हृदय में ऑक्सीजन के प्रवाह को कम करने, धमनियों की आंतरिक परत को नुकसान पहुंचाने, धमनी की दीवार को मोटा बनाने, रक्तचाप बढ़ाने, हृदय गति को तेज करने और रक्त के थक्कों के खतरे को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

  1. संतुलित भोजन

स्वस्थ वसा खाएं, मानव निर्मित वसा नहीं। हमें अपने आहार में वसा यानी फैट की आवश्यकता होती है, जिसमें संतृप्त और पॉलीअनसेचुरेटेड और असंतृप्त वसा शामिल हैं। लेकिन ट्रांस फैट आपके बुरे कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को बढ़ाकर और आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर (एचडीएल) को कम करके आपकी धमनियों को बंद कर देता है। इन्हें अपने आहार से काटकर, आप रक्त प्रवाह में सुधार कर सकते हैं। ट्रांस फैट वह फैट है, जिसे रासायनिक रूप से बदल दिया जाता है, जो अक्‍सर स्वाद के लिए प्रयोग किया जाता है, यह ज्‍यादातर पैकेज्‍ड फूड, तले हु और फास्ट फूड में होता है। ट्रांस फैट के बजाए, आप अपने आहार में अधिक से अधिक फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। अपने डाइट प्‍लान में ज्‍वार, बाजरा, रागी जैसे आहार शामिल करें।

  1. दांतों की स्‍वच्‍छता

दांतों की स्‍वच्‍छता का वादा करें, हमेशा अपने मुख और दांतों को साफ रखें। विशेष रूप से अपने दांतों की रोजाना फ्लॉसिंग करें। दंत स्वास्थ्य आपके हृदय सहित समग्र स्वास्थ्य का एक अच्छा संकेत है, क्योंकि जिन लोगों को पीरियडोंटल (गम) रोग होता है, उनमें अक्सर हृदय रोग के जोखिम कारक समान होते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमीन विवाद में दंपति को बनाया बंधक
Next Article पैसा गलत अकाउंट में चला गया तो ऐसे मिलेगा वापस

Related Posts

अन्य खबरें

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026
Headlines

25 सालों का शानदार सफर, मशहूर डॉ भदानी बोले- मरीजों का भरोसा…

October 16, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026

इंस्टाग्राम वाले प्यार का दर्दनाक अंत, शादी के 9 महीने बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

November 12, 2026

मधुबनी में बोरे में बंद मिला अज्ञात शव, स्पॉट से मिला ASI का रिवॉल्वर और दस्तावेज

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.