Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 06:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ये 8 चीजें बारिश के मौसम में कर सकती हैं बीमार, खाने से करें परहेज
हेल्थकेयर

ये 8 चीजें बारिश के मौसम में कर सकती हैं बीमार, खाने से करें परहेज

June 30, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। बारिश का मौसम जितना सुहावना लगता है बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी उतना ही ज्यादा होता है.

बारिश के इस मौसम में लोग वायरल, सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं.

Advertisement

बारिश के मौसम में खाने की कुछ चीजों का तो सख्ती से परहेज करना चाहिए.

हरी पत्तेदार सब्जियां

  • बरसात में पालक, मेथी, बथुआ, बैंगन, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए.
  • इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण की मानें तो बरसात में बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है.
  • पत्तेदार सब्जियों के बीच कीड़े-मकोड़े तेजी से पनपने लगते हैं.
  • इनका सेवन करने से पेट खराब हो सकता है.
  • इसलिए इस मौसम में इन सब्जियों से परहेज करें.

तला भुना खाने से बचें

  • बारिश के मौसम में तला-भुना खाने से बचें.
  • इस तरह का भोजन शरीर में प्रवेश करके पित्त बढ़ाता है.
  • दूसरा, इस मौसम में लोगों का डायजेशन भी काफी स्लो हो जाता है.
  • इसलिए उन्हें पकौड़े, समोसे या तली हुई चीजों से भी बचना चाहिए जो डायरिया और इनडायजेशन की दिक्कत बढ़ा सकती हैं

ज्यादा नॉनवेज

  • बारिश के मौसम में हमारी पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए ज्यादा भारी भोजन पचने में मुश्किल होती है.
  • ऐसे में इस मौसम में नॉनवेज खाने से बचें.

डेयरी प्रोडक्ट्स

  • बरसात के मौसम में दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट का नियमित इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
  • बारिश में खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया हो सकती हैं, जो मॉनसून में काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं.
  • इन्हें खाने से आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है.
  • दही में भी बैक्टीरिया होती है, लिहाजा बारिश में सेवन कम करना चाहिए.

स्ट्रीट फूड

  • मॉनसून का सीजन कई जल जनित बीमारियों का घर है.
  • इसमें डेंगू और वायरल जैसी बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं.
  • डॉक्टर्स के मुताबिक, बारिश के मौसम में कभी भी खुले में रखे फल या किसी अन्य खाने की चीजें आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
  • इसलिए हमें बाहर मिलने वाले स्ट्रीट फूड से भी बचना चाहिए.

मछली

  • मॉनसून मछली या फिर अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है.
  • यही वजह है कि इस मौसम में मछली खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है.
  • इसके अलावा बारिश के मौसम में पानी प्रदूषित होने से मछलियों के ऊपर गंदगी जमा हो जाती है.
  • ऐसे में इन मछलियों का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है.

मशरूम

  • डॉक्टर्स बताते हैं कि बरसात के मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए.
  • सीधे जमीन में उगने वाली मशरूर में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है.

कच्चा सलाद

  • आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी कि सेहत के लिए फायदेमंद कहे जाने वाले सलाद को भी इस मौसम में क्यों नहीं खाना चाहिए.
  • दरअसल, सलाद ही नहीं बारिश के मौसम में कोई भी चीज कच्ची खाने से बचें.
  • इसके अलावा कटे हुए रखे फल और सब्जियों का भी सेवन न करें क्योंकि इनमें भी कीड़े होने का खतरा रहता है.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआज भी एक हूल की जरूरत
Next Article मोदी कैबिनेट ने गांव, किसान से लेकर बिजली के लिए किए बड़े ऐलान

Related Posts

Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026
Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.