Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उप्र हिंसा में 13 लोगों की मौत, सीएम ने अमेठी दौरा किया रद्द
देश

उप्र हिंसा में 13 लोगों की मौत, सीएम ने अमेठी दौरा किया रद्द

December 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के बाहर जाने के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये। वे लखनऊ में ही रहकर उपद्रव की घटनाओं पर नजर रखेंगे। शनिवार को उनका अमेठी जाने का कार्यक्रम तय था। उन्होंने उसे भी रद्द कर दिया। सुबह से ही वे एक-एक कर अधिकारियों से हर जगह की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री बाहर के प्रदेशों से आकर यहां दंगा फैलाने काे लेकर अधिक चिंतित हैं।

हालांकि आज सुबह से पूरे प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। व्यवस्था सुधारने की पूरी कोशिश की जा रही है। उधर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर शुक्रवार को देर रात तक उग्र प्रदर्शन चलता रहा। इसमें पूरे प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जिसमें आठ साल का एक बच्चा भी है। जानकारी के अनुसार मेरठ में चार, बिजनौर, कानपुर, संभल में दो-दो, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद व वाराणसी में एक-एक की जान गई है। आईजी कानून व्यवस्था ने आठ की मौत की पुष्टि की है।
चर्चाओं के मुताबिक बहराइच के हसनगंज के खदरा इलाके में गुरुवार को हुए उपद्रव के पीछे सपा के एक कद्दावर स्थानीय नेता का हाथ बताया जा रहा है। खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट पहले ही प्रशासन को दे दी थी कि नेता ने बहराइच से 60 उपद्रवियों की टोली बुलाई है। इसके बावजूद पुलिस उपद्रवियों को हिरासत में नहीं ले सकी। न ही उस क्षेत्र को सील ही किया जा सका।। इस कारण उसी इलाके में दोपहर करीब एक बजे उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार के प्रयास में समाज का जुड़ाव जरूरी : नड्डा
Next Article बिहार में बंद के दौरान कई जगह ट्रेनों और बसों का परिचालन किया ठप

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.