Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 11:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 3 साल के बच्चे ने निगला चुंबक सर्जरी भी हुई सफल, लेकिन बच्चे की हुई मौत; जाने कारण?
Headlines

3 साल के बच्चे ने निगला चुंबक सर्जरी भी हुई सफल, लेकिन बच्चे की हुई मौत; जाने कारण?

August 11, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। खेल-खेल में मैग्ननेटिक स्टार निगलने वाले 3 साल के बच्चे की मौत हो गई है. मासूम के परिजनों के मुताबिक, उसके शरीर से ऑपरेशन के जरिये चुम्बक तो निकाल लिया गया था, लेकिन बेहोशी की दवा के ओवरडोज और ऊपर से ऑपरेशन के तुरंत बाद देखभाल में लापरवाही के चलते उनके घर का चिराग हमेशा हमेशा के लिए बुझ गया.

पिता के साथ कबीर तिवारी की फाइल फोटो

auto

 

पूरा मामला इंदौर के गुमास्ता नगर स्थित अरिहंत हॉस्पिटल का है, 3 साल के मासूम कबीर तिवारी की मौत हो गई. परिजनों ने एनस्थीसिया (बेहोशी) के ओवरडोज और ऑपरेशन के बाद देखभाल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चंदननगर थाने में शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

कबीर तिवारी

 

जानकारी के मुताबिक, सिलिकॉन सिटी में रहने वाले सुनील तिवारी के बेटे कबीर तिवारी ने 29 जुलाई को खेल-खेल में मैग्नेटिक स्टार (चुम्बक) निगल लिया था और परिजनों को पता चलते ही उन्होंने अपने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिखाया तो वहां से मासूम को अरिहंत हॉस्पिटल रेफर किया गया.

जहां हॉस्पिटल में एक्स-रे रिपोर्ट में चुम्बक बच्चे के गले में फंसा होना पाया गया. इसके बाद बच्चे की हालत को देखते हुए अस्पताल ने दवाई देकर इलाज करने की ठानी, लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो परिजन 4 अगस्त और 7 अगस्त को डॉक्टर्स के कहे मुताबिक इलाज कराते रहे.

आखिर एंडोस्कोपी के जरिये चुम्बक निकालने का निर्णय लिया गया. आज सुबह बच्चा हंसता खेलता हुआ अपनी मम्मी और पापा के साथ अस्पताल पहुंचा तो ऑपरेशन शुरू हुआ. 8.30 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन 9.20 बजे तक चला.

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर मयंक जैन और डॉ. सोनल निवसारकर और अन्य स्टॉफ ने बच्चे के शरीर में से चुम्बक तो निकाल दी और उसे चाइल्ड वार्ड में शिफ्ट भी कर दिया लेकिन वहां मासूम कबीर की मां ने देखा कि उसके बच्चे का शरीर ठंडा पड़ रहा है लेकिन इस बीच किसी ने देख रेख नहीं की और कुछ देर बाद मासूम की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल परिजनों को जानकारी देने में आनाकानी करते रहा.

 

बच्चे के पिता सुनील तिवारी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन अपनी गलती छिपाने के लिए बदतमीजी पर उतर आया और उनके बेटे की मौत हो जाने के बाद डॉक्टर बोलते रहे कि हमें भी विश्वास नहीं हो रहा कि बच्चे की मौत कैसे हो गई.

कबीर के परिजन

 

परिजनों ने अस्पताल के इसी लापरवाही भरे रवैये और एनेस्थीसिया के ओवरडोज देने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत चंदन नगर पुलिस को की, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली और परिजनों की शिकायत दर्ज कर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवो शासक जिसने बेटे की आखें फोड़ दीं, फिर भी कहलाया ‘न्याय की जंजीर’; जानें उसकी कहानी
Next Article ओलिंपिक में इतिहास रच रांची लौटी सलीमा व निक्की, खेल मंत्री हफीजुल हसन ने किया स्वागत

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.