WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बीकानेर/जयपुर। राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
बीकानेर में जामसर इलाके के पास एक जीप और एक ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
जामसर थाने के एसएचओ गौरव खिडिया ने बताया कि मृतकों की पहचान सरोज (30), प्रभु (35), सतपाल (40) और मूलराम (37) के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि घटना के वक्त पीड़ित हनुमानगढ़ से नोखा शहर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि दो बच्चों सहित घायलों को बीकानेर के पीबीएम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जयपुर में अजमेर हाईवे पर तड़के एक कार के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
कार तेज गति में थी और भांकरोटा इलाके में दिल्ली पब्लिक स्कूल के बाहर ट्रक से जा टकराई।

