Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना वायरस पर केरल सरकार को केंद्र की हर संभव मदद : डॉ. हर्षवर्धन
देश

कोरोना वायरस पर केरल सरकार को केंद्र की हर संभव मदद : डॉ. हर्षवर्धन

February 2, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। रविवार को केरल में कोरोना वायरस से पीड़ित एक और मामले की पुष्टि होने के बाद केन्द्र सरकार ने केरल सरकार को हर संभव मदद देने की बात की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि इस संबंध में केरल की स्वास्थ्य मंत्री से लगातार संपर्क में हैं। कोरोना वायरस के दोनों मरीजों और संदिग्ध मामलों पर उनसे रोजाना बात हो रही है। इस संक्रमण से निपटने के लिए केन्द्र सरकार केरल की हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 130 संदिग्ध मामले आए हैं, जिसमें से 128 निगेटिव और दो मामले पॉजिटिव मिले हैं। केरल में जो दूसरे मामले की पुष्टि हुई है, यह वही छात्र है जो पहले वाले कोरोना वायरस के मरीज के संपर्क में था। दोनों मरीजों का इलाज किया रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हवाई अड्डों पर ही चीन से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस मामले पर नजर बनाये हुए हैं।

इस बीच चीन से लाये गए तकरीबन 600 छात्रों को मानेसर और छावला में बनाए गए शिविरों में रखा गया है। इन्हें दो हफ्तों के लिए यहां रखा जाएगा। रविवार को सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट्स से 323 भारतीय यात्री आए थे। इनमें से 295 को छावला स्थत कैंप में रखा गया है और 28 लोगों को मानसेर भेजा गया है। इसके साथ चीन में फंसे मालदीव के 7 नागरिकों को भी लाया गया है, जिन्हें मानेसर स्थित कैंप में रखा गया है। इन सबको 15 दिनों के लिए निगरानी में रखा जाएगा। मालदीव सरकार ने इस महत्वपूर्ण सहयोगात्मक भूमिका के लिए भारत की सराहना की है।

सिंगापुर और थाइलैंड से आने वाले यात्रियों की भी की जाएगी स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अब सिंगापुर और थाइलैंड से आने वाले यात्रियों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। इन दो देशों से भी आने वाले यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे कम से कम दो हफ्तों के लिए अलग रहें। इस बीच स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के बारे में सही जानकारी रखें और चीन से आए लोगों को सतर्क और अलग रहने की सलाह दी है। उन्होंने इस संबंध में जानाकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि लोग 011-23978046 टेलीफोन नंबर पर बात कर अपनी शंकाएं दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए परन्तु घबराना नहीं चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना वायरस: चीन से 323 भारतीयों का दूसरा दल दिल्ली पहुंचा
Next Article संघ, मोदी और शाह पर बरसे दिग्विजय सिंह कहा…

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.