Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 08:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संघ, मोदी और शाह पर बरसे दिग्विजय सिंह कहा…
देश

संघ, मोदी और शाह पर बरसे दिग्विजय सिंह कहा…

February 2, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मंदिर निर्माण में शंकराचार्य और रामानंदाचार्य को भी करें शामिल

जबलपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को जबलपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि आरएसएस में हमेशा से कोकणस्थ ब्राह्मणों का कब्जा रहा है, जो देश में डिक्टेटरशिप लाना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के ये दोनों बड़े नेता संविधान की मूल भावना को बांटने का काम कर रहे हैं। देश को एनआरसी और सीएए की जरूरत नहीं है, क्योंकि संविधान में पहले ही इस संबंध में व्याख्या की गई है कि ये कानून देश को बांटने वाले हैं।
दरअसल, दिग्विजय सिंह शनिवार को अमरकंटक में मां नर्मदा जयंती पर नर्मदा महोत्सव में शामिल होने के बाद रविवार को सुबह जबलपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द ही होगा। अगर शंकराचार्य और रामानंदाचार्य को भी मंदिर निर्माण में शामिल किया जाए तो मंदिर निर्माण में उनकी एक अहम भूमिका होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों आचार्य को राम मंदिर निर्माण में शामिल नहीं किया गया तो हो सकता है कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के लोग इसमें राजनीति करें। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम की ऊंची प्रतिमा बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भगवान राम की प्रतिमा बनाए जाने पर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इतनी ऊंची प्रतिमा अगर बनाई जाएगी तो उसका रखरखाव करना मुश्किल होगा।
दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगता है कि मैं मुस्लिम परस्त हूं, मैं न मुस्लिम परस्त हूं, न हिन्दू परस्त हूं, मैं इंसानियत परस्त हूं। अमित शाह क्रोनोलॉजी की बात करते हैं। उनकी यह है क्रोनोलॉजी, जिसमें पहले सीएए, फिर एनपीआर फिर एनआरसी आएगा। इसी तरह उनके एक मंत्री की क्रोनोलॉजी भी है। वे कहते हैं देश के गद्दारों को गोली मारो, फिर एक लड़का तमंचा लेकर आता है और गोली चलाता है। यहां देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संविधान की धारा को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। ये दोनों बड़े नेता संविधान की मूल भावना को बांटने का काम कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना वायरस पर केरल सरकार को केंद्र की हर संभव मदद : डॉ. हर्षवर्धन
Next Article जम्मू-कश्मीर में नजरबन्द चार और नेता रिहा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.