Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अयोध्या मामला : सुप्रीम कोर्ट में 27वें दिन की सुनवाई हुई पूरी
देश

अयोध्या मामला : सुप्रीम कोर्ट में 27वें दिन की सुनवाई हुई पूरी

September 19, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

– मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने मांगी माफी

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि के स्वामित्व विवाद मामले पर गुरुवार को 27वें दिन की सुनवाई पूरी हो गई। मुस्लिम पक्ष की ओर से वकील राजीव धवन ने जिरह की। उन्होंने कहा कि 1949 के मुकदमे के बाद सभी गवाह सामने आए। लोग रेलिंग तक क्यों जाते थे? इस बारे में किसी को नहीं पता। एक गवाह ने कहा था कि हिन्दू-मुस्लिम दोनों वहां पर पूजा करते थे, मैंने किसी किताब में यह नहीं पढ़ा कि वह कब से एक साथ पूजा कर रहे थे? धवन ने एक हिंदू पक्ष के गवाह की गवाही के बारे में बताया कि गर्भगृह में 1939 में वहां पर मूर्ति नहीं थी वहां पर बस एक फोटो थी। मूर्ति और गर्भगृह की पूजा का कोई सबूत नहीं है। शुक्रवार को भी राजीव धवन जिरह करेंगे।

राजीव धवन ने सुनवाई के दौरान सवाल पूछ रहे जज के लहज़े को आक्रामक कहा हालंकि फिर माफी भी मांगी। जस्टिस अशोक भूषण ने 1934 में इमारत के भीतर मूर्ति देखने का दावा करने वाले गवाह पर सवाल किया था। धवन का कहना था कि अविश्वसनीय बयान पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। कोर्ट का कहना था कि चर्चा हर बात की हो सकती है, बात को देखना कैसे है यह कोर्ट का काम है। जस्टिस भूषण ने राजीव धवन से राममूरत तिवारी के गवाह के बयान को पढ़ने को कहा। तिवारी ने हाईकोर्ट में बयान दिया था कि 1935 में वह 13 साल की उम्र में पहली बार विवादित इमारत में गए थे। वहां उन्होंने इमारत के भीतर एक मूर्ति और भगवान की तस्वीर देखी थी। लेकिन राजीव धवन बयान पढ़ना नहीं चाहते थे। इस पर धवन ने कोर्ट से कहा कि आपका लहज़ा आक्रामक है। मैं इससे डर गया। राजीव धवन के रवैये पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और वकील वैद्यनाथन ने ऐतराज़ जताया। इसके बाद धवन ने तुरंत कोर्ट से माफी मांगी।

उल्लेखनीय है कि राम जन्मभूमि के स्वामित्व विवाद मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान बेंच कर रही है। बेंच के अन्य सदस्यों में जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एसए नजीर शामिल हैं। मामले की सुनवाई के 27वें दिन चीफ जस्टिस की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण कोर्ट लंच के बाद सुनवाई के लिए नहीं बैठी। मामले की सुनवायी शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

सुनवाई की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को चिट्ठी लिखकर देने वाले तमिलनाडु के प्रोफेसर षणमुगम के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही बंद कर दिया। दरअसल, प्रोफेसर ने राजीव धवन को चिट्ठी लिखे जाने पर खेद जताया। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर को नोटिस भेजा था। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि हमें इनके लिए कोई सज़ा नहीं चाहिए। हम सिर्फ इस बात को आपके नोटिस में लाना चाहते थे। हम सिर्फ ये कहना चाहते हैं कि इस देश में ऐसा नहीं होना चाहिए। हम इस मामले को बंद करना चाहते हैं।

सिब्बल ने कहा कि हम सिर्फ ये चाहते हैं कि पूरे देश में ये मैसेज जाए कि ऐसा नहीं होना चाहिए। हम इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेना चाहते हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने प्रोफेसर के वकील से कहा कि आप 88 वर्ष के हैं। आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? इस शर्त पर हम केस बन्द कर रहे हैं और कोई एक्शन नहीं ले रहे कि दोबारा ऐसा न हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
Next Article एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया होंगे वायु सेना के नए प्रमुख

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.