Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 08:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाथ चूमकर ‘इलाज’ करने वाले बाबा की कोरोना से मौत
देश

हाथ चूमकर ‘इलाज’ करने वाले बाबा की कोरोना से मौत

June 12, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

झाड़फूंक, टोना-टोटका और अंधविश्वास के सहारे धर्म-कर्म से भोले-भाले लोगों की बीमारी और समस्याएं दूर करने वाले बाबा आपको बीमारी भी परोस सकते हैं. एमपी के रतलाम में ऐसा हुआ भी है जब एक संक्रमित बाबा ने अपने भक्तों को भी कोरोना बांट दिया.

ऐसे ही एक असलम नाम के बाबा की 4 जून को कोरोना के कारण मौत हुई. प्रशासन ने बाबा के कॉन्टेक्ट तलाश कर लोगों को क्वारनटीन किया. जब इन सबके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे तो शहर में कोरोना विस्फोट हो गया. इस बाबा ने अपने मरने से पहले 29 लोगों को कोरोना बीमारी बांट दी.

रतलाम के नयापुरा का यह बाबा झाड़फूंक करता था और ताबीज देता था. लोग बड़ी संख्या में इसके पास जाते थे और यह कभी-कभी लोगों के हाथ भी चूमता था.

प्रशासन अभी और इस बाबा के संपर्क में आये लोगों को तलाश रहा है. इस बाबा के कारण जो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं वह शहर के बाबा के निवास स्थान नयापुरा क्षेत्र के ही है. नयापुरा शहर का कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है.

एक बाबा के कारण शहर में कोरोना फैला तो प्रशासन ने शहर में ऐसे बाबाओं को उठाना शुरू किया. करीब 29 बाबाओं को उठाकर विभिन्न क्वारनटीन सेंटर में भेजा गया है.

क्वारनटीन सेंटर में इन बाबाओं की शिकायत है कि उन्हें यहां कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं. इनकी कोई जांच भी नहीं की गई है. इन बाबाओं का कहना है अभी वो कोरोना महामारी के कारण सब काम बंद कर चुके थे. हमें पकड़कर यहां लाकर बंद कर दिया गया.

रतलाम सीएमएचओ डॉक्टर प्रभकार ननावारे ने बताया कि नयापुरा के एक बाबा की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी. उस बाबा के संपर्क वाले लोगों का पता लगाकर क्वारनटीन किया गया है. जब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए तो नयापुरा के इस बाबा के संपर्क वाले 29 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. ऐसे ओर भी बाबाओं को पकड़कर क्वारनटीन किया गया. सभी को सभी सुविधाएं दी जा रही है और उनके सैंपल लिए गए है. जांच रिपोर्ट का इंतजार है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब तीन दिन में निकाल सकते हैं इपीएफ का पैसा
Next Article पॉजिटिव पंडितजी ने कथा कराई, दूल्हे और बड़े भाई को हुआ कोरोना

Related Posts

Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.