Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अगस्त में करीब 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
देश

अगस्त में करीब 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

August 4, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। अगर आपको इस महीने बैंक का कोई कामकाज निपटाना है तो यह खबर आपके लिए काफी उपयोगी है. रिजर्व बैंक की लिस्ट के मुताबिक पूरे देश के अलग-अलग इलाकों के लिए अगस्त महीने में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी है.

हालांकि इसमें कई क्षेत्रीय हॉलिडे हैं यानी किसी खास दिन हो सकता है कि बैंक एक राज्य में बंद रहें तो दूसरे राज्य में खुलें. इसलिए आपको बैंक में किसी भी काम में जाने से पहले इस पूरी सूची को ध्यान से देखना चाहिए.

रविवार और शनिवार की छुट्टियां

1 अगस्त 2021 को रविवार था तो महीने की शुरुआत ही बैंकों की छुट्टी के साथ हुई थी. इसके बाद रविवार की छुट्टियां 8 अगस्त, 15 अगस्त, 22 अगस्त और 29 अगस्‍त को पड़ेंगी. इसी तरह 14 अगस्त और 28 अगस्‍त को दूसरा और चौथा शनिवार पड़ेगा. इस दिन भी बैंकों का अवकाश होगा. यानी रविवार की 5 छुट्टियां और शनिवार की 2 छुट्टियां मिलाकर 7 छुट्टियां तो इस महीने सिर्फ रविवार और शनिवार की हो गईं.

ये हैं घोष‍ित अवकाश

इंफाल में 13 अगस्त को पैट्रियट डे पर बैंक बंद रहेंगे. पारसी नववर्ष पर 16 अगस्‍त को बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंकों में छुट्टी रहेगी. 19 अगस्त को मुहर्रम की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

इसी तरह, ओणम की वजह से 20 अगस्त को बेंगलुरु, चेन्‍नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे. 21 अगस्त को थिरुवोणम और 23 अगस्‍त को श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में अवकाश होगा. 30 अगस्त को कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इस दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्‍नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. हैदराबाद में कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी 31 अगस्त को मनाई जाएगी.

अगस्त 2021 में बैंकों के छुट्टियों की लिस्ट

1 अगस्त- रविवार
8 अगस्त- रविवार
13 अगस्त- पैट्रियट टे- इंफाल में बैंक बंद
14 अगस्त- महीने का दूसरा शनिवार
15 अगस्त- रविवार
16 अगस्त- पारसी नववर्ष (शहंशाही)- बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
19 अगस्त- मुहर्रम (अशूरा)- अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद
20 अगस्त- मुहर्रम/फर्स्ट ओणम- बेंगलूरु, चेन्नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
21 अगस्त- थिरुवोणम- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
22 अगस्त- रविवार
23 अगस्त- श्री नारायणा गुरु जयंती- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
28 अगस्त- महीने का चौथा शनिवार
29 अगस्त- रविवार
30 अगस्त- जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती- अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
31 अगस्त- श्री कृष्ण अष्टमी- हैदराबाद में बैंक बंद

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखूँटी पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया चोरी हुई ट्रक को बरामद, एक गिरफ्तार
Next Article डॉक्टर हुए हैरान, 18 महीने की बच्ची के पेट में मिला 400 ग्राम का भ्रूण; जाने कैसे निकाला?

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.