Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 04:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ी खबर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को घर में घेरा
देश

बड़ी खबर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को घर में घेरा

October 11, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ने के बाद से सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं. कश्मीर के शोपियां इलाके में सोमवार को दो एनकाउंटर चल रहे हैं, जिसमें जवानों ने तीन से चार आतंकियों को घेर लिया है. एक एनकाउंटर शोपियां के तुलरान इलाके में चल रहा है, जहां पर एक घर में आतंकी घेरे जा चुके हैं, जबकि दूसरा एनकाउंटर शोपियां के ही खोरीपेड़ा इलाके में जारी है.

 

auto

जानकारी के अनुसार, ये एनकाउंटर सोमवार शाम को शुरू हुए, जब शोपियां में कुछ आतंकियों के होने की जानकारी मिली. पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इस ऑपरेशन को चला रहे हैं. एनकाउंटर का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कुछ समय पहले का है. वीडियो में जवान आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कह रहे हैं. कहा जा रहा है कि एक घर में तीन-चार आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें सेना के जवानों ने घेर लिया है. यह पिछले 24 घंटों में तीसरा एनकाउंटर है.

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, ”विश्वसनीय इनपुट के बाद शोपियां में दो ऑपरेशन लॉन्च किए गए. एनकाउंटर तुलरान में चल रहा है. इसमें तीन-चार आतंकियों के होने की संभावना है. इसके अलावा, शोपियां के खोरीपोड़ा इलाके में भी एक एनकाउंटर चल रहा है.”

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद हो गए. चमरेर जंगल में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी था. इसी दौरान एक जेसीओ और सेना के 4 जवान बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका. एजेंसियों को मुगल रोड के पास चमरेर के जरिए आतंकियों के घुसपैठ का इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां ऑपरेशन चलाया. आज सुबह से ही यहां पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इसी दौरान पांचों जवान शहीद हो गए. सेना ने भी एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि कर दी है.

जो सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं, उनमें सुबेदार जसविंदर सिंह, मनदीप सिंह, गज्जन सिंह, सरराज सिंह और वैशाख शामिल हैं. सेना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, एनकाउंटर से पहले आतंकी एलओसी पार कर चमरेर के जंगल तक पहुंच गए थे. इसके बाद पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया था.

वहीं, जम्मू-कश्मीर में पिछले हफ्ते आतंकियों ने कई आम नागरिकों को निशाना बनाया था, जिसके बाद हड़कंप मच गया था. कुछ ही घंटों में कुल सात नागरिकों को आतंकियों ने करीब से गोली मारी थी. इसके बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन से लेकर केंद्र सरकार तक सतर्क हो गई और वहां से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की शुरुआत कर दी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्य में पर्यटन की अपार सम्भवनाएं: राज्यपाल
Next Article खुला पट सजा माता का दरबार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.