WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्लीः दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही विस्तारा (Vistara) की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई। घटना सोमवार की शाम करीब 7.53 बजे की है। डीजीसीए सूत्रों के मुताबिक, उड़ान भरते ही विमान के पायलट को पता चला कि विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया है। इसकी सूचना पायलट ने एटीसी को दी, जिसके बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी गईं और अलर्ट घोषित कर दिया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

