Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ा खुलासा: रेलवे अफसर की बेटी ने ही की मां और भाई की गोली मारकर हत्या
देश

बड़ा खुलासा: रेलवे अफसर की बेटी ने ही की मां और भाई की गोली मारकर हत्या

August 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

लखनऊ। लखनऊ में सीएम आवास के पास हुए डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. इस केस में पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए बताया कि लड़की ने ही अपनी मां और भाई की हत्या की है. लड़की नेशनल लेवल की शूटर है. वहीं लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की के कमरे से गन बरामद की है.
लखनऊ में हाई-सिक्योरिटी जोन थाना गौतम पल्ली क्षेत्र में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया. मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया. घटना रेलवे के बड़े अधिकारी के सरकारी आवास में हुई. घटना में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आरडी बाजपेई की पत्नी और बेटे की हत्या की गई. वहीं अब खुलासा हुआ है कि इस घटना को अंजाम अधिकारी की बेटी ने ही दिया है.
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अधिकारी की बेटी ने ही अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. बेटी नेशनल लेवल की शूटर है और उसके कमरे से हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है. वहीं इस घटना को अंजाम देते हुए लड़की ने खुद को भी चोट पहुंचाई थी. फिलहाल पारिवारिक विवाद को इस हत्या के पीछे की वजह माना जा रहा है.
खुद को भी पहुंचाया नुकसान
लखनऊ पुलिस ने 4 घंटे में घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में तीन गोलियां चली हैं. पहली गोली शीशे पर मारी गई. इसके अलावा दूसरी और तीसरी गोली मां और भाई को मारी गई. पुलिस का कहना है कि लड़की की मनोदशा ठीक नहीं है. लड़की ने वॉशरूम के शीशे पर Disqualifide Human लिखा और उस पर पहली गोली मारी. वहीं लड़की के दोनों हाथों पर कटने के काफी निशान थे. मौके से पुलिस ने वह रेजर भी बरामद किया है, जिससे लड़की ने अपने हाथ काटकर घाव किए थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधर्मग्रंथ के अपमान को लेकर जल उठा एक पूरा देश, समझिए अशांति की पूरी कहानी
Next Article अब जन-धन खाताधारकों को मिलेगा 2 लाख का बीमा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.