WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
आरा। भोजपुर जिले में आरा शहर के बाजार समिति के निकट हथियार के बल पर बदमाश ने दिनदहाड़े मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से 55 लाख रुपये लूट लिए। सोमवार को नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के निकट स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में करीब 6 बदमाश घुस आए और हथियार दिखा कर 55 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश चारपहिया वाहन से बैंक के समीप पहुंचे थे। बैंक मैनेजर की सूचना पर एसपी पुलिसबल के साथ बैंक पहुंचे। फिलहाल बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों के शिनाख्त की जा रही है।

