Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 07:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बंगाल में भाजपा नेता सब्यसाची और शंकु देव पर हमला, सीआईएसएफ जवान का सिर फटा
देश

बंगाल में भाजपा नेता सब्यसाची और शंकु देव पर हमला, सीआईएसएफ जवान का सिर फटा

June 8, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कोलकाता। राजनीतिक हिंसा के लिए कुख्यात पश्चिम बंगाल में नगर पालिका चुनाव की धमक लगते ही हिंसा की शुरुआत हो गई है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और राजारहाट न्युटाउन से विधायक सब्यसाची दत्त पर सॉल्टलेक से सटे लेकटाउन में हमले किए गए। इसका आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर लगा है। हालांकि सब्यसाची की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया लेकिन अन्य भाजपा नेता शंकुदेब पांडा और किशोर को चोट लगी है। भाजपा नेताओं को बचाने की कोशिश में जुटे सीआईएसएफ के एक जवान को भी गंभीर चोटें लगी हैं।

सब्यसाची का आरोप है कि राज्य के अग्निशमन मंत्री तथा स्थानीय विधायक सुजीत बसु के संरक्षित अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया है। हालांकि तृणमूल का आरोप है कि सब्यसाची क्षेत्र में आकर हिंसा को बढ़ावा दे रहे थे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि सोमवार को लेकटाउन के दक्षिणदाढ़ी इलाके में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के घर बिधाननगर के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्त गए हुए थे। स्थानीय विधायक के लोगों ने भाजपा नेताओं की गाड़ी को घेर लिया और ईंट पत्थर तथा लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सब्यसाची की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें काफी कोशिशों के बाद वहां से बाहर तो निकाल लिया लेकिन शंकुदेब पांडा और अन्य भाजपा नेता हमलावरों के शिकार हो गए।

एक सीआईएसएफ के जवान को भी सिर पर चोट लगी। वहां से जैसे-तैसे निकलकर सब्यसाची लेकटाउन थाने में पहुंचे जहां प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शंकुदेब पांडा पर उस समय हमला हुआ जब वह लेकटाउन थाना के समीप पहुंच गए थे। शंकु देव की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इसे लेकर ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में संकट के समय भी भाजपा के नेताओं पर योजनाबद्ध तरीके से हमले किए जा रहे हैं। ममता बनर्जी को इसके लिए शर्म आनी चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleWarning: 10 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
Next Article मोदी सरकार 2.0 की उपलब्धियां घर-घर तक पहुँचाएगी भाजपा, दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी और धर्मपाल सिंह करेंगे अभियान की शुरुआत

Related Posts

Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.