Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डीटीसी कार्यालय अग्निकांड को भाजपा ने बताया केजरीवाल सरकार की साजिश
देश

डीटीसी कार्यालय अग्निकांड को भाजपा ने बताया केजरीवाल सरकार की साजिश

January 20, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। दिल्ली के सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के पास स्थित दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कार्यालय में सोमवार सुबह लगी आग को भाजपा ने राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की साजिश करार दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव में हार की डर से केजरीवाल सरकार सरकारी घोटाले की फाइलों को मिटाने में लगी हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डीटीसी कार्यालय में जो आग लगी है उसमें षड्यंत्र की बू आ रही है, या हो सकता है इस आग से केजरीवाल सरकार की नाकामियों को छपाने की साजिश की गई हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में अपने कच्चे चिट्ठे जल जाने के बाद भी केजरीवाल बच नहीं सकते। मुख्यमंत्री को बताना होगा कि उनकी सरकार आज तक क्यों एक भी बस नहीं खरीद पायी। सांसद मनोज तिवारी ने डीटीसी कार्यालय अग्निकांड का एक फोटो भी ट्विटर पर शेयर किया है।

वहीं, मॉडल टाउन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार हार से डर गई है, इसलिए घोटालों के दस्तावेज मिटाने में लगी हुई है। दिल्ली सरकार में अगर कोई सबसे भ्रष्ट विभाग है तो वह परिवहन विभाग है। इस प्रकार से फाइलों को जलाना इस चुनाव में केजरीवाल की हार का पहला संकेत है।

उधर, किसी समय मुख्यमंत्री केजरीवाल के करीबियों में शामिल रहे कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भी डीटीसी अग्निकांड को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा है। विश्वास ने ट्वीट करते हुए उस घटना का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के…!

उल्लेखनीय है कि डीटीसी कार्यालय में सोमवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग लगने की सूचना सुबह 8.38 बजे मिली थी। इसके बाद अग्निशमन की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूनिटेक को टेकओवर करेगी केंद्र सरकार
Next Article साल 2001 में सीपीबी की रैली पर हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.