WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके हवल में मदीन साहिब के पास आतंकवादियों ने स्ट्रीट हॉकर को मार गिराया है। इस खबर की पुष्टि आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने की।
बता दें कि श्रीनगर में नागरिकों पर आज यह दूसरा आतंकी हमला है। दरअसल, आतंकवादियों ने श्रीनगर के इकबाल पार्क के पास बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल पर गोलियां चलाईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।

