Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित
झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित

October 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूँटी । आज उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित हुई। मौके पर उपायुक्त द्वारा बताया गया कि खूंटी जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। खूंटी पर्यटन का आकर्षण केंद्र है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रयास किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लतरातु डैम को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उदेद्श्य से उक्त स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पेरवाघाग, पंचघाघ, दसम फॉल, उलुंग, पेलोल डैम आदि पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जाएगा।
बैठक के दौरान चर्चा के क्रम में ए, बी, सी, डी यथा अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं स्थानीय स्तर के पर्यटन स्थलों की श्रेणियों के आधार पर विचार-विमर्श किया गया।

इसी कड़ी में उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विकसित पर्यटन स्थलों पर पर्यटन समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों का उचित अनुश्रवण किया जाय। उक्त समिति द्वारा पर्यटन स्थल की देख-रेख, साफ-सफाई, पार्किंग आदि रख-रखाव किया जाना चाहिए। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि इन पर्यटन समिति के पूर्ण प्रबन्धन का दायित्व जिला परिषद, खूंटी द्वारा किया जाय। साथ ही राजस्व संग्रहण का भी उचित अनुश्रवण किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये इन समितियों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाय।
इसके अलावा सभी पर्यटन स्थलों में मूल आवश्यकताओं, शौचालय व पेयजल आदि की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा बताया गया कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन स्थलों के ब्लैक, रेड व ग्रीन स्पॉट को चिन्हित किया जाय।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेस्क्यू की सामग्री व सेफ्टी किट की उपलब्धता की जाय। साथ ही सभी पर्यटन मित्रों के लिए प्राशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सभी प्रकार के सम्भव प्रयास किये जाय, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के विकास व क्षेत्रीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो अलग-अलग जगहों के सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक रेफर
Next Article आतंकियों ने ठेले वाले को मारी गोली, एक दिन में किया दूसरा हमला

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.