Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 01:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत के मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है CAA-NRC : मोहन भागवत
देश

भारत के मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है CAA-NRC : मोहन भागवत

July 21, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गुवाहाटी में नानी गोपाल महंत द्वारा लिखित किताब ‘Citizenship DEBATE over NRC & CAA Assam & the Politics of History’ का विमोचन करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि भारत के नागरिकों को सीएए और एनआरसी पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.
उन्होंने कहा कि सीएए-एनआरसी किसी भारतीय नागरिक के खिलाफ बनाया गया कानून नहीं है. सीएए से भारत के मुस्लिम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं होगा. राजनीतिक लाभ लेने के लिए कुछ लोगों ने इसे हिंदू-मुसलमान का मुद्दा बना दिया है जबकि यह हिंदू-मुसलमान का विषय नहीं है.
आगे उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन के बाद यह वादा किया गया था कि प्रत्येक देश अल्पसंख्यक लोगों की देखभाल करेगा. हम आज तक इसका पालन कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान ने नहीं किया. सभी लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ इस सपने के साथ लड़ाई लड़ी कि एक स्वतंत्र देश होगा. देश के बंटवारे के समय लोगों की सहमति नहीं ली गई थी.

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अगर उस समय लोगों की सहमति ली जाती तो देश का बंटवारा नहीं होता. लेकिन नेताओं ने फैसला लिया और जनता ने मान लिया. देश के बंटवारे के फैसले के बाद जिन लोगों को बेदखल करना पड़ा, आज भी ये लोग बेदखल हो रहे हैं. उनका क्या कसूर है, कौन चिंता करेगा, उनके बारे में सोचें? उन लोगों की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है.

उन्होंने यह भी कहा कि हमें किसी धर्म, भाषा या पंथ से कोई समस्या नहीं है. समस्या तब शुरू होती है जब कोई वर्चस्व के इरादे से एकरूपता थोपने की कोशिश करता है. समस्याओं को अगली पीढ़ी को न सौंपें, बल्कि अवसरों को सौंपने के लिए समस्याओं का निवारण करें.

भागवत ने कहा कि एनआरसी यह जानने का एक तरीका है कि हमारे देश का नागरिक कौन है, यह किसी विशेष के खिलाफ नहीं है. देश की राजनीति में इसे राजनीतिक लाभ के हिसाब से ही माना जाएगा या कुछ लोग इसे साम्प्रदायिक लाइन में ला देंगे. यह सुनिश्चित करने के लिए एक इकोसिस्टम बनाया गया था कि कोई डेटा हमारे सामने न आए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखत्म होने की ओर बढ़ रही दुनिया, 19 साल में नर्क हो जाएगी जिंदगी
Next Article 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, इस राज्य ने लिया फैसला

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.