WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउ-ते (Cyclone Tauktae) ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा सहित दमन और दीव में तबाही मचाई। इस बीच अब ‘ताउ-ते’ तूफान के थमने के संकेत मिलने लगे हैं तो एक और प्रलय चक्रवात तैयार हो रहा है।
अंडमान के उत्तरी भाग और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और तक्रवाती तूफान बन रहा है। 22 मई को लो प्रेशर और 23 मई को डिप्रेशन शुरू होगा और 24-25 मई को यह चक्रवाती तूफान बन जाएगा।
इसका नाम ‘यास’ है। ये एक तरह से प्रलय का दूसरा रूप है, क्योंकि एक के बाद एक तूफान का आना भारी नुकसान का संकेत है। 26 मई की शाम से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उसे सटे राज्य जैसे झारखंड में बारिश शुरू हो जाएगी।

