Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 12:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस पुलिस चौकी में रोज लगती है बच्चों की पाठशाला
देश

इस पुलिस चौकी में रोज लगती है बच्चों की पाठशाला

August 26, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाराणसी। भारत की आज़ादी हर स्तर की आज़ादी थी। रहना, खाना, पीना और खासकर शिक्षा का सभी को समान अधिकार मिला था पर कुछ लोग और कुछ सम्प्रदाय आज भी ऐसे हैं जो शिक्षा से वंचित है। ऐसे बच्चों और लोगों को देश के कई एनजीओ और स्वयं सेवियों ने पढ़ाने का बीड़ा उठाया है पर शहर बनारस के एक सब इन्स्पेक्टर भी आज कल अपनी कक्षा के लिए चर्चा में हैं।

पुलिस वाले अक्सर अपनी पुलिसिया कर्रवाई के लिए चर्चा में आते हैं पर वाराणसी के कोतवाली थानाक्षेत्र की अम्बिया मंडी चौकी इंचार्ज सब इन्स्पेक्टर अनिल कुमार मिश्र इस समय अपनी कक्षा के लिए चर्चा में हैं। ये कक्षा चौकी के अंदर ही लगती है और यहां आसपास के बच्चे पढ़ते हैं साथ ही उन्हें भारत की वो महान विभूतियाँ जिनके कारण देश आज़ाद हुआ उनका यशगान भी होता है ताकि आने वाली पीढ़ी उन्हें अपना आइडियल बनाकर देश की उन्नति में मदद करें।

Advertisement Advertisement

‘अनिल अंकल ये चंद्रशेखर आज़ाद कौन थें और उनके साथ भगत सिंह कौन थें ? ये सवाल अचानक से कोतवाली की अम्बिया मंडी चौकी में लगी कक्षा में बैठे 8 साल के मासूम ने पूछा तो चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मिश्रा मुस्कुरा उठे। अनिल मिश्र ने कहा कि ‘देश की आज़ादी में जो काम गांधी जी ने अपने सत्याग्रह से किया वही काम भगत सिंह और चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने कामों से किया था और फिर शुरू हो गयी गणित और अंग्रेजी से इतर आज़ादी के मतवालों की कहानी।

इस सम्बन्ध में चौकी इंचार्ज अम्बिया मंडी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि अंबियां मंडी पुलिस चौकी के आसपास बड़ी संख्या में गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार के लोग रहते हैं। इन परिवारों के अधिकतर लोग छोटे-मोटे काम करते हैं। इनके बच्चे स्कूल के बाद खाली समय में इधर-उधर घूमा करते हैं, जिससे इनके गलत संगत में पड़ने की आशंका रहती है। इसके अलावा परिवार में रहने वाली छोटी बच्चियों के साथ अपराध होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में चौकी पर पाठशाला के जरिए यहां के बच्चों को पढ़ाने और उन्हें आत्मरक्षा में निपुण करने का बीड़ा उठाया है।

दरोगा अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि उन्होंने खुद एक सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। सरकारी स्कूलाें में न सिर्फ संसाधनों की कमी होती है, बल्कि कई बार शिक्षक सिर्फ नाम के लिए ही पढ़ाते हैं। सभी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए पैसे भी नहीं होते हैं। अच्छी बात यह है कि इन बच्चों के मां-बाप गरीब और कम पढ़े लिखे भले ही हैं, लेकिन वे पढ़ाई के प्रति जागरूक हैं और प्रतिदिन अपने बच्चों को यहां पढ़ने भेजते हैं। अधिकतर बच्चे पढ़ने में तेज हैं, लेकिन सही दिशा और सलाह न मिल पाने के कारण कुछ पिछड़ जरूर गए हैं।

अनिल कुमार मिश्र बच्चों को देश की आज़ादी के साथ साथ बच्चों को समझाते हैं कि वे अपने आसपास होने वाली गलत गतिविधियों का विरोध कर आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस की मदद करें। पुलिस उनकी मित्र है। बच्चों को पुलिस अंकल रोजाना शाम के समय अपनी चौकी पर बिस्कुट-टॉफी, मास्क व सैनिटाइजर बांटते नजर आ जाते हैं। बच्चों को भी पुलिस अंकल का बेसब्री से इंतजार रहता है। बच्चों का कहना है पुलिस अंकल से हम लोगों को रोज बिस्कुुट-टॉफी और अच्छी बातें सीखने को मिलती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदर्दनाक: कार पर पलटा ट्रक, कार में सवार 6 लोगों की मौत
Next Article एमए और एमकॉम कर के मांग रहे हैं भीख

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.