WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
दुमका। दुमका-देवघर मुख्य पथ पर जामा थाना क्षेत्र के सुगनीबाद गांव के समीप मंगलवार को टाटा इंडिगो पर ओवरलोड ट्रक पलटने से टाटा इंडिगो पर सवार सभी छह सवार की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे, दो महिला एवं दो पुरूष शामिल है। जानकारी के अनुसार टाटा इंडिगो (जेएच 04 एफ 8651) दुमका के संजीव कुमार के नाम से पंजीकृत है। घटना की सूचना पर पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से किरान के सहारे ट्रक को खड़ा कर इंडिगो में फंसे सभी मृतकों को बाहर निकाल शिनाख्त में जुटी है।

