Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, भारत ने भी तैनात किए एयर डिफेंस मिसाइल
देश

हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, भारत ने भी तैनात किए एयर डिफेंस मिसाइल

June 27, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। भारत और चीन के तनाव कम होने की जगह बढ़ता जा रहा है। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर्स की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए भारत ने अत्याधुनिक एयर डिफेंस मिसाइलों को पूर्वी लद्दाख में तैनात कर दिया है। यदि चीन के किसी विमान ने एलएसी को पार किया तो इन मिसाइलों के जरिए उन्हें हवा में ही ध्वस्त किया जा सकता है।
सरकारी सूत्रों ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ”सीमा पर मौजूदगी और ताकत को बढ़ाने के क्रम में भारतीय सेना और इंडियन एयरफोर्स ने एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात कर दिया है, ताकि पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (PLA) के लड़ाकू विमान या हेलीकॉप्टर्स यदि कोई दुस्साहस करते हैं तो उनको ध्वस्त किया जा सके।”
सूत्रों ने बताया कि भारत को जल्द ही एक मित्र देश से बेहद शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम मिलने जा रहा है, जिसे तैनात किया जा सकता है और इससे पूरे इलाके की रक्षा होगी। दुश्मन के किसी विमान को रोका जा सकता है।
सूत्रों ने बताया कि चीन के हेलीकॉप्टर्स LAC के बेहद करीब उड़ रहे हैं। मौजूदा तनाव वाले सभी स्थानों पर चीनी विमान उड़ रहे हैं, जिनमें दब सेक्टर नॉर्थ (दौलत बेग ओल्डी सेक्टर), गलवान घाटी, पेट्रोलिंग पॉइंट 14, 15, 17 और 17 ए के अलावा पैंगोंग त्सो फिंगर 3 इलाके के नजदीक उड़ रहे हैं।
भारत के बेहद तेज एयर डिफेंस मिसाइलों में आकाश मिसाइल भी शामिल है जो बेहद तेज गति से उड़ रहे लड़ाकू विमानों और ड्रोन को भी कुछ ही सेकंड में मारकर जमीन पर गिरा सकता है। मोडिफिकेशन के बाद इसे पहाड़ों पर तैनाती के लिए तैयार किया जा चुका है।
पूर्वी लद्दाख में भारत के लड़ाकू विमान भी गरज रहे हैं। आसपास के एयरबेस से उड़ान भरने वाले ये लड़ाकू विमान हथियारों से पूरी तरह लोड होते हैं और जरूरत पड़ने पर बिना वक्त गंवाए अपने मिशन को अंजाम दे सकते हैं। भारत का सर्विलांस सिस्टम दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार की राजनीति में यशवंत सिन्हा की इंट्री, बनाएंगे तीसरा मोर्चा
Next Article धोनी में अभी भी दम,  उन्हें रिप्लेस करना मुश्किल

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.