Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 06:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » AI के दुरुपयोग पर CJI भी चिंंचित, क्या बोल गये… जानें
देश

AI के दुरुपयोग पर CJI भी चिंंचित, क्या बोल गये… जानें

November 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CJI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और खासकर जेनरेटिव AI (GenAI) का दुरुपयोग अब चिंता का गंभीर विषय बन गया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने भी इस समस्या पर चिंता व्यक्त की। सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि वे भी अपने मॉर्फ किए गए फोटो देख चुके हैं, जिससे साफ है कि डिजिटल टूल्स का गलत इस्तेमाल न्यायपालिका तक को निशाना बना रहा है।

फर्जी प्रोफाइल, एडिटेड वीडियो और झूठी खबरों से बढ़ा संकट

पिछले कुछ वर्षों में न्यायपालिका से जुड़े कई फर्जी वीडियो, जजों के नाम पर झूठे बयान और एडिटेड क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकने की फर्जी वीडियो भी फैलाई गई। अदालत ने माना कि AI और डिजिटल तकनीक के गलत इस्तेमाल से कोर्ट और जज भी अछूते नहीं रहे हैं।

GenAI पर नीति की मांग, क्यों है यह ज्यादा खतरनाक?

याचिकाकर्ता कार्तिकेय रावल ने कोर्ट से आग्रह किया कि GenAI के लिए नीति और ढांचा तैयार किया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारंपरिक AI केवल डेटा विश्लेषण करता है, जबकि GenAI खुद नया डेटा, टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और कोड तक बना सकता है, जिससे भ्रम और गलत सूचना फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

‘ब्लैक बॉक्स’ और ‘हैलुसिनेशन’—सबसे बड़ा खतरा क्या?

याचिका के अनुसार, GenAI की तकनीक ‘ब्लैक बॉक्स’ की तरह काम करती है—यानि इसका प्रोसेस पारदर्शी नहीं है। इससे अदालतें ऐसे डेटा या फैसलों पर भरोसा कर सकती हैं जो AI द्वारा “हैलुसिनेशन” में बनाए गए हों, यानी पूरी तरह मनगढ़ंत। इससे गलत केस लॉ, पूर्वाग्रह आधारित निर्णय और Article 14 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन हो सकता है।

डेटा बायस और भेदभाव की चिंता

रावल ने चेताया कि यदि GenAI को पक्षपातपूर्ण प्रशिक्षण डेटा पर प्रशिक्षित किया गया तो महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों पर आधारित मामलों में पक्षपातपूर्ण सुझाव सामने आ सकते हैं। उन्होंने मांग की कि भविष्य में न्यायपालिका में यदि AI का इस्तेमाल हो, तो डेटा की मालिकाना हक, जवाबदेही और मानव समीक्षा अनिवार्य की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : रमा खलखो के हाथ अब झारखंड महिला कांग्रेस की कमान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरमा खलखो के हाथ अब झारखंड महिला कांग्रेस की कमान
Next Article टीबी से जंग में पाकुड़ के बढ़ते कदम… जानें

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.