Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 02:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब
Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अदालत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : कई सालों से कोर्ट के चक्कर काट रहे लोगों के लिए 9 मई का दिन बड़ी राहत लेकर आने वाला है। कोई बैंक लोन के विवाद में फंसा है, तो कोई सड़क हादसे के मुआवजे के लिए अदालतों के दरवाजे खटखटा रहा है। कई परिवार ऐसे भी हैं, जिनके रिश्ते छोटे-छोटे विवादों में टूटने की कगार पर पहुंच गए। ऐसे हजारों लोगों को अब राष्ट्रीय लोक अदालत से उम्मीद बंधी है। 9 मई 2026 को झारखंड में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत-2026 का आयोजन होगा। रांची सिविल कोर्ट परिसर में इसका उद्घाटन किया जाएगा। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

जब तारीखों ने जिंदगी को थका दिया

कोर्ट में केस लड़ना सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं होता, यह मानसिक और आर्थिक दबाव भी बन जाता है। कई लोग ऐसे हैं, जो हर महीने तारीख पर पहुंचते हैं, लेकिन फैसला नहीं आता। मजदूरी छोड़कर कोर्ट आने वाले लोग दिनभर की कमाई भी गंवा देते हैं। रांची के एक बुजुर्ग दंपती पिछले चार साल से जमीन विवाद का केस लड़ रहे हैं। हर तारीख पर उम्मीद लेकर कोर्ट पहुंचते हैं, लेकिन सुनवाई आगे बढ़ जाती है। अब उन्हें उम्मीद है कि लोक अदालत में समझौते के जरिए मामला खत्म हो सकता है।

एक दिन में सैकड़ों मामलों का समाधान

राष्ट्रीय लोक अदालत की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां झगड़े को लड़ाई नहीं, समझौते से खत्म करने की कोशिश होती है। बैंक लोन, बिजली बिल, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा और श्रम विवाद जैसे मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया जाता है। यहां दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई जाती है। कई बार सालों पुराना विवाद कुछ मिनटों की बातचीत में खत्म हो जाता है। लोगों को बार-बार कोर्ट आने की परेशानी से राहत मिलती है।

गांव से शहर तक लोगों की नजर लोक अदालत पर

झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार कर रहे हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग, जिनके लिए बार-बार कोर्ट आना आसान नहीं होता, उन्हें इससे सबसे ज्यादा राहत मिलती है। कई परिवारों में विवाद खत्म होने के बाद रिश्ते भी फिर से सामान्य हो जाते हैं। यही वजह है कि लोक अदालत को सिर्फ कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक समाधान का जरिया भी माना जाता है।

रांची में होगा मुख्य कार्यक्रम

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे रांची सिविल कोर्ट की 40 कोर्ट बिल्डिंग के पांचवें तल्ले पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल में होगा। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश और कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। रांची में कार्यक्रम सीधे तौर पर आयोजित होगा, जबकि राज्य के बाकी जिलों की अदालतें वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगी।

लोगों से आगे आने की अपील

DLSA रांची के सचिव राकेश रौशन ने लोगों से अपील की है कि जिन मामलों का समझौते के जरिए निपटारा हो सकता है, वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ जरूर उठाएं। उनका कहना है कि इससे लोगों को जल्दी न्याय मिलेगा और अदालतों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा। 9 मई को लगने वाली यह राष्ट्रीय लोक अदालत सिर्फ मामलों का निपटारा नहीं करेगी, बल्कि उन लोगों को भी राहत देगी, जो वर्षों से न्याय का इंतजार करते-करते थक चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

Related Posts

Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.