अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : टीबी मुक्त झारखंड अभियान के तहत आज सदर प्रखंड में टीबी मरीजों को पोषण किट दी गई। यह कार्यक्रम जिला यक्ष्मा कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ सदर प्रखंड के 50 मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के. सिंह शामिल हुए।
डॉ केके सिंह ने दी मरीजों को सलाह
डॉ. के.के. सिंह ने टीबी मरीजों से कहा कि वे नियमित रूप से दवा का सेवन करें और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि समय पर दवा और संतुलित आहार से ही बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। डॉ. सिंह ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।
जागरूकता और पोषण पर जोर
इस मौके पर डॉ. शखावत हुसैन, मिथुन पाल, निशांत प्रकाश, गौरव कुमार, मंजू कुमारी, नीरज कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों में पोषण, जागरूकता और उपचार के प्रति अनुशासन बढ़ाना है ताकि जिले को जल्द ही टीबी मुक्त बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : रमा खलखो के हाथ अब झारखंड महिला कांग्रेस की कमान
इसे भी पढ़ें : तमंचे के दम पर लूटे दस लाख, भागते-भागते दागी गोलियां
इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार की 24 दिन में ताबड़तोड़ 84 रैलियां… जानें

