नई दिल्ली। 500 रुपये के नोट को लेकर खबर आ रही है कि 500 रुपये का वह नोट नहीं लेना चाहिए जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास न होकर गांधी जी की तस्वीर के पास होती है।
सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही खबर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से..
इस खबर को लेकर जब जांच की गई तो ‘‘पीआईबी फेक्ट चेक’’ में यह खबर फर्जी निकली।
आरबीआई के अनुसार दोनो ही तरह के नोट में कोई बदलाव नहीं है और दोनो ही नोट मान्य है।