Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेटिंग ऐप पर कसा ED का शिकंजा, इन हस्तियों की प्रॉपर्टी अटैच
देश

बेटिंग ऐप पर कसा ED का शिकंजा, इन हस्तियों की प्रॉपर्टी अटैच

December 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ऐप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस केस में कई मशहूर क्रिकेटर, फिल्म अभिनेता और एक सांसद का नाम सामने आया है। ईडी ने इस मामले में करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं।

गुरुवार को हुई बड़ी कार्रवाई

ईडी ने गुरुवार को इस मामले में 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की। जांच एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े वित्तीय लेन देन के आधार पर की गई है। अब तक इस केस में कुल 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

किन नामी लोगों की संपत्तियां जब्त हुईं

ईडी की कार्रवाई में कई चर्चित हस्तियों के नाम सामने आए हैं। इनमें

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह

  • पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा

  • अभिनेता सोनू सूद

  • अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

  • अभिनेत्री नेहा शर्मा

  • तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती

  • क्रिकेटर अंकुश हजरा

कितनी संपत्ति की गई अटैच

ईडी के अनुसार

  • युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये

  • रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये

  • उर्वशी रौतेला की 2.02 करोड़ रुपये, जो उनकी मां के नाम पर दर्ज है

  • सोनू सूद की 1 करोड़ रुपये

  • मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये

  • अंकुश हजरा की 47.20 लाख रुपये

  • नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये

की संपत्ति जब्त की गई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले भी ईडी ने 1xBet मामले में कई बड़े नामों पर कार्रवाई की थी। क्रिकेटर शिखर धवन से जुड़ी 4.55 करोड़ रुपये और पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना से जुड़ी 6.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही अटैच की जा चुकी हैं।

आगे और बढ़ सकती है जांच

सूत्रों के मुताबिक, इस केस की जांच अभी जारी है और इसका दायरा आगे और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में खेल जगत, फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कई अन्य चर्चित चेहरे भी ईडी की पूछताछ के दायरे में आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : 35 संगीन कांडों में वांटेड PLFI के आलोक ने डाला हथियार, SP क्या बोल गये… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article35 संगीन कांडों में वांटेड PLFI के आलोक ने डाला हथियार, SP क्या बोल गये… देखें
Next Article TSPC का सलमान खान गिरफ्तार, करने वाला था यह कांड

Related Posts

Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.