Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फर्जी IPS चुराता था लग्जरी कार, मणिपुर में ले जाकर बेचता था
देश

फर्जी IPS चुराता था लग्जरी कार, मणिपुर में ले जाकर बेचता था

September 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

फरीदाबाद पुलिस ने लग्जरी कार चोरी करने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा किया है. इस गैंग का सरगना फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर बच निकलता था. क्राइम ब्रांच ने आरोपी की निशानदेही पर ड्रग्स का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है. खास बात यह है कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 के अधिकारियों ने फर्जी आईपीएस के एक साथी को फ्लाइट से डी-बोर्ड कराकर इंफाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में फर्जी आईपीएस समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. चारों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी एक बड़े वाहन चोर गिरोह और ड्रग सप्लायर गिरोह का हिस्सा हैं. दरअसल, 10 सितंबर को फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच (सेक्टर 30) ने फर्जी आईपीएस अबंग मेहताब और उसके एक साथी कबीर को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे लोग मणिपुर से फ्लाइट में सवार होकर दिल्ली आते हैं और फिर यहां से लग्जरी गाड़ियां चुराकर मणिपुर ले जाते थे.

चोरी की कार मणिपुर ले जाते वक्त रास्ते में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो, इस लिए अबंग ने आईपीएस का फर्जी कार्ड बनाया हुआ था. पुलिस ने इस फर्जी आईपीएस को रिमांड पर लेकर जब पूछताछ शुरू की तो इसकी निशानदेही पर ड्रग का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया. पुलिस ने इससे नशे की 70 हजार गोलियां, पुलिस की नकली वर्दी, पुलिस का स्टीकर समेत कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है.

पुलिस ने बताया कि जब फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी अबंग के दो अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए मणिपुर पहुंचे तो पता चला कि एक आरोपी अरिबम गुनानंदा इंफाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट में सवार होकर कोलकाता जाने वाला था. क्राइम ब्रांच ने फौरन एयरपोर्ट अथॉरिटी इस बात की सूचना दी. इसके बाद आरोपी को डी-बोर्ड करा कर गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के मुताबिक अबंग ना केवल लग्जरी गाड़ियों को चुराकर बेचने का काम करता था, बल्कि ड्रग्स का बड़ा धंधा भी चला रहा था. एसीपी (हेडक्वार्टर) आदर्श दीप ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर अबंग के गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईपीएल के सट्टेबाजों को पकड़ने के लिए एसपी ने साइबर सेल को सौंपी जिम्मेदारी
Next Article 30 सितंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल, समीक्षा के बाद सरकार लेगी निर्णय

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.