WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
श्रीनगर। श्रीनगर के हब्बाकदल इलाके में आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में पीड़ित 25 वर्षीय उमर को सीने में गोली लगी और उसे एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।
उनका मानना है कि आतंकवादियों के खिलाफ शुरू लिए गए तालाशी अभियान से बौखलाकर आतंकियों ने ये कदम उठाया।

