WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
इंदौर। एक जून की रात को इंदौर-बिलासपुर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस में इंदौर की रहने वाली 21 वर्षीय युवती मुस्कान हाड़ा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. चलती ट्रेन में वारदात को अंजाम देकर मुस्कान का प्रेमी फरार हो गया था.
इसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी सागर सोनी को गिरफ्तार किया था. आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह मुस्कान हाड़ा से प्रेम करता था और उसने उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया था और बात नहीं हो पा रही थी. इसके चलते उसने अपनी प्रेमिका की गला रेत कर ट्रेन में हत्या कर दी थी.
वहीं, सीहोर जेल में आरोपी सागर ने 7 जून को अपनी टीशर्ट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले की प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर केंद्रीय जेल में दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है.

