Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएए पर सरकार कायम है और रहेगी : मोदी
देश

सीएए पर सरकार कायम है और रहेगी : मोदी

February 16, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के फैसले पर सरकार कायम है और कायम रहेगी। मोदी ने कहा कि दुनिया भर के दबावों के बावजूद देशहित में उठाए गए इन फैसलों से पीछे हटने का सवाल ही नही है। उन्होंने कहा कि देश को बरसों से इन फैसलों का इंजतार था।

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की एक दिवसीय यात्रा के दौरान पड़ाव क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझाने की बजाय उन्हें उलझाने का काम किया। उनकी सरकार समस्याओं को सुलझाने के लिए साहसिक फैसले करती रहेगी। मोदी ने पड़ाव में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि दीन दयालजी के विचार दर्शन का अनुसरण करते हुए उनकी सरकार की प्राथमिकता सामान्य अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का उत्थान करना है। अंत्योदय के इसी दर्शन के आधार पर वंचितों और दलितों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबों और वंचितों के नाम पर राजनीति की और अपने हित साधे। यही कारण है कि अंतिम पायदान पर बैठे लोगों का उत्थान नहीं हो सका।

auto

मोदी ने अपनी सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में आधारभूत ढ़ांचे के विकास के लिए सौ लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसका सबसे अधिक लाभ छोटे शहरों को मिलेगा। यह शहरी विकास के मामले में एक तरह का अंत्योदय है।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में वीर शैव संप्रदाय के धर्मस्थल जंगमबाड़ी में एक कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने वीर शैव संप्रदाय के प्रमुख ग्रंथ सिद्धांत शिखामणि के 19 भाषाओं में अनुवाद के आनलाइन ऐप का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि वीर शैव संप्रदाय का दर्शन बैर, विरोध और विकारों से ऊपर उठना है। यह हमारे लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि देश राजनीतिक सत्ता से नही बल्कि संस्कृति और संस्कारों से निर्मित होता है। धर्मगुरुओं के विचार और दर्शन हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, जिनके बल पर सरकार साहसिक फैसले ले पा रही है।

मोदी ने वाराणसी में 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने काशी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ने वाली यात्री ट्रेन को रिमोट कंट्रोल से हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअफगानिस्तान : शांति प्रयासों के बीच हवाई हमला, 8 नागरिकों की मौत
Next Article प्रधानमंत्री ने ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.