Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 02:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संसद में सरकार विपक्ष से हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार : प्रधानमंत्री
देश

संसद में सरकार विपक्ष से हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार : प्रधानमंत्री

January 30, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार विपक्ष की राय सुनने और हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। गुरुवार को संसद भवन परिसर में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी मौजूद रहे।

बैठक में सत्तापक्ष ने शुक्रवार 31 जनवरी से शुरु हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान ज्यादा से ज्यादा विधायी कामकाज निपटाने और शांतिपूर्ण ढ़ंग से सत्र चलाने के लि विपक्ष का सहयोग मांगा।

auto

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया की प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्र के दौरान अर्थव्यवस्था सहित सभी मुद्दों पर सार्थक और समृद्ध चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को वैश्विक संदर्भ में देखें कि भारत इसका फायदा कैसे उठा सकता है।

वहीं, विपक्षी दलों ने संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर),राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी), अर्थव्यवस्था और जम्मू व कश्मीर की स्थिति सहित कई मुद्दों पर चर्चा कराए जाने की मांग की। सरकार की ओर से आहूत इस बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम और वाम दलों इन मुद्दों पर चर्चा का आवश्यक बताया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी आदि मौजूद थे।

बैठक के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों पर सरकार का जौ रवैया है उससे उसका अहंकार झलकता है । उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि पिछले करीब सवा महीने से देश की आधी आबादी सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है जिसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग शामिल है।

बैठक में आजाद के अलावा कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय के अलावा अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुड़िया रेप केस : दोनों दोषियों को 20-20 साल की कैद
Next Article कोरोना वायरस ने दी भारत में दस्तक, केरल में एक मामले की पुष्टि

Related Posts

Headlines

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026
Headlines

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.