Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तबाह हो चुकी अर्थव्‍यवस्‍था को संभाला : मोदी
देश

तबाह हो चुकी अर्थव्‍यवस्‍था को संभाला : मोदी

December 20, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने न सिर्फ अर्थव्यवस्था को तबाह होने से रोका, बल्कि इसमें अनुशासन भी लाने का भरसक प्रयास किया।

अर्थव्‍यवस्‍था में सुस्‍ती और विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एसोसिएटेडेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (एसोचैम) के 100 साल पूरा होने पर बैठक को संबोधित किया। एसोचैम के वार्षिक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 5-6 साल पहले अर्थव्यवस्था विनाश की ओर जा रही थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने न सिर्फ अर्थव्यवस्था को स्थिरता दी है, बल्कि इसे अनुशासित करने की दिशा में भी कई प्रयास किए हैं। हमने इंडस्ट्री की दशकों पुरानी मांग को पूरा करने पर ध्यान दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की बात अचानक नहीं आई है, पिछले पांच साल में देश मजबूत हुआ है इसलिए ऐसे लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा देश की अर्थव्‍यवस्‍था तय नियमों से चले इसके लिए हमने व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन किया है। मोदी ने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए मजबूत आधार बना है। उन्‍होंने कहा कि जबतक पूरा देश मिलकर लक्ष्य को तय नहीं करता है, तब तक लक्ष्य पूरा नहीं होता। जब उन्होंने इस लक्ष्य को रखा तो पता था कि इसका विरोध होगा और कहा जाएगा कि भारत ये नहीं कर सकता।

मोदी ने कहा कि कंपनी एक्ट में सैकड़ों ऐसे प्रावधान थे, जिसमें छोटी-छोटी गलतियों के लिए आपराधिक कार्रवाई की व्यवस्था थी, जिसमें से उनकी सरकार ने कई प्रावधानों को बदल दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को हम मजबूती देना चाहते हैं, इसलिए डिजिटल ट्रांजैक्शन से जीएसटी तक काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्टर पर 100 लाख करोड़ रुपये का और ग्रामीण भारत पर 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था के लक्ष्‍य को हासिल करने में पूरी तरह से मददगार होगा।

नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री को खादी का फूल देकर उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने कामना की कि 2020 के साथ नया दशक सभी के लिए सुख समृद्धि लाए। उल्लेखनीय है कि विपक्षी पार्टियां केंद्र को अर्थव्यवस्था की खराब होती स्थिति को देखते हुए घेरने का प्रयास कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमर्यादा को लांघते हुए हेमंत के खिलाफ की गयी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : झामुमो
Next Article उन्नाव रेप केस: विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद व 25 लाख जुर्माना

Related Posts

Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.