Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हैदराबाद एनकाउंटर: हाईकोर्ट ने शवों को सुरक्षित रखने का समय बढ़ाया
देश

हैदराबाद एनकाउंटर: हाईकोर्ट ने शवों को सुरक्षित रखने का समय बढ़ाया

December 9, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोर्ट ने शवों को हैदराबाद के अस्पताल में स्थानांतरित करने की दी अनुमति
सुप्रीम कोर्ट में 11 को सुनवाई के बाद 12 दिसम्बर को हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

हैदराबाद (तेलंगाना)। तेलंगाना हाईकोर्ट ने शादनगर एनकाउंटर में मारे गये दिशा हत्याकांड के आरोपितों के शवों को 13 दिसम्बर सुरक्षित रखने के आदेश दिये हैं। इसके साथ ही इन शवों को महबूबनगर के सरकारी अस्पताल से हैदराबाद के गांंधी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है।

हाईकोर्ट में सोमवार को महबूबनगर ज़िले की पुलिस की याचिका पर सुनवाई हुई। पुलिस ने अपनी याचिका में बताया था कि आरोपितों के शवों को महबूबनगर जिला अस्पताल में लम्बे समय तक रखने की सुविधा नहीं है। इसलिये इन शवों को उनके परिजनों को सौंपने या फिर हैदराबाद के अस्पताल में भेजने की अनुमति मांगी थी। हाईकोर्ट ने पुलिस को आरोपितों के शवों को हैदराबाद के गांधी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति देते हुये 13 दिसम्बर की शाम तक शवों को सुरक्षित रखने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकारी अधिवक्ता से पूछा कि क्या इस एनकाउंटर में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। इस पर उन्होंने बताया कि एनकाउंटर में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स का उल्लंघन नहीं हुआ है। इस पर कोर्ट ने सबूत पेश करने को कहा। इस मामले पर हाईकोर्ट में 12 दिसम्बर को अगली सुनवाई होगी।कोर्ट ने पूर्व अधिवक्ता जनरल देसाई प्रकाश रेड्डी को इस वाद में न्याय मित्र के रूप में नियुक्त किया है। इस मामले में 11 दिसम्बर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

उल्लेखनीय है कि शादनगर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गईं हैं। एक याचिका में एनकाउंटर में शामिल पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। दूसरी याचिका में मारे गए चार आरोपितों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है। एनकाउंटर वाले दिन ही नागरिक अधिकार संगठन ने हाईकोर्ट को ज्ञापन सौंप कर इस एनकाउंटर पर हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसके अलावा राघवेंद्र प्रसाद ने भी इसी मुद्दे पर याचिका दायर की थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकर्नाटक उपचुनाव : भाजपा ने छह सीटें जीतीं, छह पर आगे, एक सीट कांग्रेस के खाते में
Next Article विधायिका में एससी-एसटी के लिए आरक्षण की अवधि बढ़ाए जाने संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.