Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 04:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुझमें आजम खान जैसे लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, रमा देवी
देश

मुझमें आजम खान जैसे लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, रमा देवी

July 27, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लोकसभा में गुरुवार को स्पीकर की कुर्सी पर बैठीं रमा देवी के लिए आजम ने अभद्र टिप्पणी की थी
इसके बाद उन्हें माफी मांगने के लिए कहा गया, लेकिन आजम सदन से बाहर चले गए
रमा देवी ने कहा- सभी दलों ने इस मुद्दे पर बैठक की, इसका फैसला सोमवार को आएगा
नई दिल्ली. भाजपा सांसद रमा देवी ने सपा नेता आजम खान की लोकसभा में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर शनिवार को प्रतिक्रिया दी। रमा देवी ने कहा कि उनमें आजम जैसे नेताओं का सामना करने की हिम्मत है। सभी दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर बैठक की है और इसका नतीजा सोमवार को सामने आएगा। गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक बिल पर बहस के दौरान शिवहर (बिहार) से सांसद रमा देवी बतौर पीठासीन अधिकारी स्पीकर की कुर्सी पर बैठी हुई थीं। तभी आजम ने उन पर टिप्पणी की।

रमा देवी ने कहा- “जिस कुर्सी पर मैं बैठी थी वह सभी की है। उन्होंने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल देश की सभी महिलाओं के लिए किया है। मेरे संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे चुनकर संसद में भेजा। मुझमें ऐसे लोगों (आजम खान) का सामना करने की ताकत है।”

auto

आजम खान से माफी की मांग

आजम की टिप्पणी को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। कार्यवाही के दौरान ही कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजम से माफी की मांग की थी। वहीं, स्पीकर ओम बिड़ला ने आजम से माफी मांगने को कहा। इसके बाद आजम ने रमा देवी को अपनी प्यारी बहन बताया। लेकिन, माफी मांगने की बात पर वह यह कहकर सदन से बाहर चले गए कि मुझे बेइज्जती सहकर यहां बात नहीं रखनी। इसके बाद सपा सांसद अखिलेश यादव ने आजम का बचाव करते हुए कहा था, ‘‘अगर भाषा असंसदीय लगे तो इसे रिकॉर्ड से निकाल दें, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कुछ भी गलत भावना से नहीं कहा।’’

अखिलेश की भाषा में अहंकार झलकता है: रमा

रमा देवी ने अखिलेश को जवाब देते हुए शनिवार को कहा, “उन्होंने सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐसा बोला है। उनकी भाषा में उनका अहंकार और घमंड दिखता है। उन्हें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वे पूर्व में एक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने वो सब कुछ कहा ताकि आजम खान को बचाया जा सके। कोई इसकी सराहना नहीं करेगा। लोकसभा एक आदरणीय जगह है। एक व्यक्ति लोगों की तरफ से दिए गए वोट के बाद वहां पर जाता है।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआशा भोंसले ने पूछा- क्या अब मैं ‘हरे कृष्ण, हरे राम गा सकती हूं’, यूजर्स ने दिए मजेदार जवाब
Next Article इलेक्ट्रिक वाहन पर जीएसटी 12% से घटकर 5% हुआ

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026

TSPC के ‘सरदार’ का चैप्टर क्लोज, यूपी ATS ने भोरे-भोर किया एनकाउंटर

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.