Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15 अगस्त के लिए ‘अभेद्य’ लाल किला, छतों पर SNIPERS और मेन गेट पर कंटेनर; देखें तस्वीरें
देश

15 अगस्त के लिए ‘अभेद्य’ लाल किला, छतों पर SNIPERS और मेन गेट पर कंटेनर; देखें तस्वीरें

August 11, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी पूरी कर ली गई है. लाल किले के अंदर की तस्वीर बदली हुई है. महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल की बड़ी-बड़ी पेंटिंग बनाई गई हैं. साथ में सैटेलाइट इमेज और सेना के साहस को दिखाती हुई तस्वीरें भी हैं.

 

75वें स्वत्रंतता दिवस की थीम ‘राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम’ होगा. 26 जनवरी हिंसा के बाद अब दिल्ली पुलिस लालकिले की सुरक्षा में कोई चूक बरतना नहीं चाहती है. लिहाजा दिल्ली पुलिस सेंट्रल एजेंसी के साथ-साथ सेना की मदद से लाल किला और उसके पास के इलाके से 15 अगस्त के लिए एक बड़ा सुरक्षा चक्र बना चुकी है.

 

लाल किला

 

कैसी होगी सुरक्षा

26 जनवरी 2021 को हिंसक प्रदर्शनकारी जिस गेट से लालकिले के अंदर दाखिल हुए थे, उस मेन गेट को पहली बार बड़े बड़े कंटेनर से ब्लॉक कर दिया गया है. यानी कोई भी शख्स जबरन लाल किले में तमाम पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए मेन गेट तक पहुंच भी गया तो ये बड़े-बड़े कंटेनर उसके लिए सबसे बड़ी बाधा होंगे.

लाल किला

 

अब ये कंटेनर एक तरफ लाल किले का सुरक्षा कवच होंगे तो वहीं इन्हीं कंटेनर में बड़ी-बड़ी पेंटिंग कर इन्हें सजा दिया गया है. भारत की तकनीकी ताकत को पेंटिंग के जरिये दर्शाया गया और साथ ही साथ महात्मा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, भगत सिंह और चंद्र शेखर बोस की पेंटिंग बनाई गई है.

15 अगस्त को लाल किले की सुरक्षा की जिम्मेदरी NSG, SPG, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान और दिल्ली पुलिस के हाथ में होगी. करीब 40 हज़ार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी 15 अगस्त को सुरक्षा में तैनात रहेंगे.

 

लाल किला

 

लालकिले किले में और आस-पास इस बार पहले के मुकाबले एंटी ड्रोन सिस्टम की संख्या को बढ़ाकर 9 किया गया है. ये एन्टी ड्रोन किसी भी तरह के ड्रोन, पैराग्लाइडिंग वगैरह को मार गिराने में सक्षम हैं. NSG के कमांडो को लालकिले के आस-पास 30 पॉइंट पर तैनात किया जाएगा.

लाल किला

 

लाल किले और उसके आस-पास 15 लोकेशन पर स्नाइपर्स को तैनात किया जाएगा. अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे, जो किसी भी आतंकी को देखते ही अपने अचूक निशाने से ढेर करने में सक्षम हैं. लालकिला और उसके पास 5 एयर डिफेंस गन को भी तैनात किया जाएगा.

 

लालकिले के आस-पास पूरा इलाका पुरानी दिल्ली का है, जो बेहद तंग इलाका है. इस संकरे इलाके में घरों और बड़ी इमारतों की छतों पर करीब 350 रूफटॉप बनाये गए हैं, जहां दिल्ली पुलिस के जवान तैनात होंगे. इनके साथ ही वो पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे जिनके हाथों में लाल और सफेद दो रंग के झंडे होंगे. लाल झंडे का इस्तेमाल वो खतरे का अंदेशा देने के लिए करेंगे.

 

लाल किला

 

 

15 अगस्त को खासकर पुरानी दिल्ली में पतंग उड़ाने की पुरानी परंपरा है. दिल्ली पुलिस ने इलाके के लोगों से मीटिंग करके बता दिया है कि जब तक स्वंत्रता दिवस प्रोग्राम चलेगा, तब तक पतंग उड़ाने पर सख्त पाबंदी है यानी 15 अगस्त को लाल किला और उसके आस पास का इलाका नो काइट्स जोन होगा.

लाल किला

 

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 1500 लोगों को  इनविटेशन भेजा गया है. अभी मेहमान सोशल डिस्टेंटिंग का ख्याल रखेंगे. प्रोग्राम में टोक्यो ओलम्पिक गए खिलाड़ियों को भी न्योता दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंटरनेशनल नंबर से पांच लाख का रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
Next Article बड़े भाई ने फोन देने से किया इनकार, छोटे भाई ने कई टुकड़े कर घर में ही दफनाया

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.