Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़े भाई ने फोन देने से किया इनकार, छोटे भाई ने कई टुकड़े कर घर में ही दफनाया
Headlines

बड़े भाई ने फोन देने से किया इनकार, छोटे भाई ने कई टुकड़े कर घर में ही दफनाया

August 11, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़ा मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए शव के कई टुकड़े कर घर में दफना दिए. घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की तब इस मामले का खुलासा हुआ.

छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर शव घर में ही दफनाया

auto

 

 

 

पुलिस का कहना है कि सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के ढोला गांव में दो भाइयों में मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में फावड़ा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के लगभग 22 दिन बाद घर से शव बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

 

बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को बड़ा भाई नया मोबाइल लेकर आया था. उसी रात जब छोटे भाई ने अपने बड़े भाई से मोबाइल मांगा. लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया. इस बात को लेकर दोनों भाइयों में लड़ाई हो गई और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर फावड़ा मार दिया. जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से छोटा भाई डर गया और उसने पुलिस से डर कर शव के कई टुकड़े कर दिए और घर के एक कमरे के अंदर लाश को दफना दिया. लगभग 22 दिनों तक आरोपी घूमता रहा.

गांव वालों का कहना है कि जब भी छोटे भाई से बड़े भाई के बार में पूछते तो वो जवाब देता कि काम से बाहर गया है. इसलिए ग्रामीणों को उस पर किसी तरह का कोई शक नहीं हुआ.  रात करीब 12 बजे जब गांव में बदबू फैलने लगी तो किसी से राह नहीं गया और इसकी सूचना पुलिस को दी.

छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर शव घर में ही दफनाया

 

 

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो बदबू फरमान के घर से ज्यादा आ रही थी. ऐसे में आरोपी रहमान के घर का दरवाजा खुलवाया गया. जैसे ही दरवाजा खुला तो दुर्गंध के मारे लोग उल्टियां करने लगे. पुलिस को सभी मामला समझ आ चुका था. पुलिस ने आरोपी रहमान से पूछताछ की तो उसने अपने भाई की हत्या की कबूल कर ली और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई कराई.

छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर शव घर में ही दफनाया

 

 

 

पुलिस ने आरोपी रहमान से पूछताछ की तो उसने अपने भाई की हत्या की कबूल कर ली और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई कराई. शव कई टुकड़ों में क्षत-विक्षत और सड़ा गला मिला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों भाइयों में मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था. छोटे भाई ने बड़े भाई के मोबाइल को गलत पिन डालकर उसे लॉक कर दिया था. जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटा था.  बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में फावड़ा मारकर हत्या कर दी.  घटना ईद से तीन दिन पहले की है.  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर शव घर में ही दफनाया

 

 

 

परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं. माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. जबकि तीनों बहनें शादीशुदा हैं. मृतक फरमान और आरोपी रहमान ही घर में रहते थे. फरमान ही अपने छोटे भाई का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करता था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article15 अगस्त के लिए ‘अभेद्य’ लाल किला, छतों पर SNIPERS और मेन गेट पर कंटेनर; देखें तस्वीरें
Next Article जायडस कैडिला की बच्चों को वैक्सीन लगाने की तैयारी, जानें- किस तरह है बाकियों से अलग

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.