Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 10:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रद्द होगा भारत-पाकिस्तान का मैच! जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं के चलते बढ़ी परेशानी
देश

रद्द होगा भारत-पाकिस्तान का मैच! जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं के चलते बढ़ी परेशानी

October 17, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली।  जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की कायराना करतूत के कारण भारत के नौ सैनिक पिछले एक हफ्ते में शहीज हो गए हैं. पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकी भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में लगातार सीमा पर मुठभेड़ हो रही है. इस बीच आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आतंकियों द्वारा एक गोलगप्पे बेचने वाले को निशाना बनाया गया था, शख्स की मौत हो गई थी. बांका के रहने वाले इस शख्स के पिता ने अब मांग की है कि टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान का जो मैच होना है, उसे रद्द कर देना चाहिए.

जान गंवाने वाले शख्स के पिता का कहना है कि मैच रद्द होना चाहिए, सरकार को इस बारे में एक्शन लेना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने भारत सरकार से 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है.

पंजाब सरकार के मंत्री ने भी उठाई मांग

सिर्फ परिजनों ने ही नहीं बल्कि पंजाब सरकार में मंत्री परगट सिंह की ओर से भी यही मांग की गई है. पंजाब के कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने कहा कि यह मैच होना नहीं चाहिए क्योंकि बॉर्डर पर तनाव के हालात बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान तनाव के दौर से गुजर रहे हैं. हमें इंसानियत के ऊपर पहरा देना है कि हमें ऐसे काम करने चाहिए कि दोनों देशों में तनाव की स्थिति पैदा न कि जाए.

पंजाब सरकार के मंत्री परगट सिंह बोले कि अगर तनाव बना रहेगा जो हमारी कुर्बत है वह बढ़ती रहेगी. जितना हम हथियार पर खर्च करेंगे, उतना हम बच्चों को एजुकेशन नहीं दे पाएंगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है और उसे पड़ोसी की तरह व्यवहार करना चाहिए.

टी-20 वर्ल्डकप में होने वाले मुकाबले को लेकर परगट सिंह ने कहा कि मैं तो कहता हूं शहादत बड़ी है लेकिन मैं सोच की बात करता हूं कि हमें ऐसी सोच जो है वह दोनों देशों को आगे बढ़ानी चाहिए. मैच की बात नहीं कर रहा हूं मैं तो सामान्य तौर पर कह रहा हूं. जब ऐसे हालात होंगे कि एक तरफ हमारे 9 जवानों की शहादत हुई है और दूसरी तरफ हम खेलने जाए इसको क्लब नहीं किया जा सकता है.

पिछले कुछ दिनों में बढ़ी हैं घटनाएं

आपको बता दें कि आतंकियों द्वारा पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है, जिसमें कई की जान गई है. इसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर मारना शुरू कर दिया है. कई आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया है, लेकिन पिछले एक हफ्ते में नौ जवान भी शहीद हो गए हैं. यही कारण है कि एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर गुस्सा बढ़ रहा है.

ये सब तब हो रहा है जब भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्डकप का मुकाबला खेलना है. लंबे वक्त के बाद दोनों टीमें आमने-सामने आई हैं और ऐसे में दोनों देशों की इसपर नज़र है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजब व्हीलचेयर पर बैठे दिखे थे Kapil Sharma, बताई वजह, बोले- ‘बहुत दर्द में था, बेबस था’
Next Article घर से सब्जी लेने न‍िकली थीं दो बहनें, अचानक रेल की पटरी पर रखा स‍िर और ट्रेन से कटीं

Related Posts

Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.