Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 03:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जापान के साथ भारत के सांस्‍कृतिक संबंध गहरे व ऐतिहासिक हैं : राष्ट्रपति
देश

जापान के साथ भारत के सांस्‍कृतिक संबंध गहरे व ऐतिहासिक हैं : राष्ट्रपति

October 22, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि जापान के साथ हमारे सांस्‍कृतिक संबंध अत्‍यंत गहरे और ऐतिहासिक हैं। हम बौद्ध धर्म से लेकर हिंदू धर्म तक तथा उससे भी परे आध्‍यात्मिक एवं धार्मिक जुड़ाव को साझा करते हैं। हमारे रणनीतिक, राजनी‍तिक, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग नए मुकाम पर पहुंच गए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार शाम जापान में भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा द्वारा टोक्‍यो में आयोजित स्‍वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्‍यों को संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा, ‘जापान हमारी अर्थव्‍यवस्‍था में व्‍यापक बदलाव लाने में हमारे लिए एक प्रमुख साझेदार है। मुम्‍बई से अहमदाबाद तक हाई स्‍पीड रेल परियोजना में जापान की साझेदारी हमारे गहरे पारस्‍परिक विश्‍वास एवं मित्रता का प्रतीक है। पारस्‍परिक तकनीकि सहयोग बढ़ाने के लिए हमने भारत-जापान डिजिटल साझेदारी कायम की है।’

राष्‍ट्रपति ने कहा, ‘भारत व्‍यापक बदलाव के पथ पर अग्रसर है। हमारी अर्थव्‍यवस्‍था तेज रफ्तार के साथ विकसित हो रही है। हम नई बुनियादी ढांचागत सुविधाएं सृजित कर रहे हैं। हम डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था, नई प्रौद्योगिकियों, जलवायु परिवर्तन और ज्ञान समाज की रूपरेखा को विशेष स्‍वरूप प्रदान करने के मोर्चों पर पूरी दुनिया की अगुवाई करने के प्रयास कर रहे हैं। भारत अपनी प्रगति और समृद्धि में भाग लेने के लिए भारतीय समुदाय को अपार अवसर प्रदान करता है।’ उन्‍होंने कहा कि भारत दरअसल भारतीय समुदाय के सहयोग एवं प्रतिबद्धता की आशा रखता है ताकि हमारे सपनों के भारत का निर्माण किया जा सके। यह एक ऐसा भारत होगा जो अपनी प्रगति एवं समृद्धि से लाखों घरों को रोशन करेगा। यही नहीं, यह एक ऐसा भारत होगा जो सभी की आवश्‍यकताओं का ख्‍याल रखेगा।’

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद दो देशों फिलीपींस और जापान के अपने दौरे के अंतिम चरण में सोमवार को जापान की राजधानी टोक्‍यो पहुंचे। आज सुबह उन्होंने जापान के शाही महल में सम्राट नारुहितो के राज्‍याभिषेक समारोह में शिरकत की।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्‍याभिषेक समारोह के दौरान अलग से नेपाल की राष्‍ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से भेंट की। राष्‍ट्रपति ने विचार-विमर्श के दौरान कहा कि नेपाल के साथ निरंतर बढ़ती एवं मजबूत होती साझेदारी हमारी सरकार के लिए एक प्राथमिकता है। उन्‍होंने कहा कि यह पड़ोस में आर्थिक विकास और समृद्धि‍ को बढ़ावा देने संबंधी भारतीय विजन के अनुरूप है।

राष्‍ट्रपति ने कहा, ‘नेपाल के साथ अपनी विकास साझेदारी को भारत विशेष अहमियत देता है। नेपाल सरकार द्वारा तय की गई प्राथमि‍कताओं के अनुसार ही नेपाल के आर्थिक विकास एवं तरक्‍की में इस देश को आवश्‍यक सहयोग देने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।’

राष्‍ट्रपति ने सोमवार को त्सुकिजी होंगवानजी बौद्ध मंदिर का दर्शन किया और साथ ही उन्‍होंने बोधगया से लाए गए एक पौधे का रोपण किया। राष्‍ट्रपति ने शिंतो मीजी तीर्थ का भी मुआयना किया। राष्‍ट्रपति ने गोटेम्बा पगोडा के एक प्रतिनि‍धिमंडल के साथ संवाद किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के करोड़ों के घोटाला मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को
Next Article मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर धोखा-धड़ी, 5 शातिर धराएं

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.