Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एकदम धांसू है इंडिया की पहली Electric Supercar, 2 सेकेंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार!
Headlines

एकदम धांसू है इंडिया की पहली Electric Supercar, 2 सेकेंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार!

August 6, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। ऑटो इंडस्ट्री में सबसे मुश्किल और महत्वाकांक्षी काम किसी Supercar प्रोजेक्ट पर काम करना होता है. लेकिन बेंगलुरू की एक स्टार्टअप इससे भी आगे चली गई और उसने इंडिया की पहली Electric Supercar तैयार की है. जानें इस कार के सुपर फीचर, स्पीड, माइलेज, लुक और प्राइस जैसी कई खासियत

Mean Metal Motors ने बनाई Electric Supercar

 

इंडिया की पहली Electric Supercar को बनाया है बेंगलुरू की Mean Metal Motors (MMM) ने और इसका नाम रखा है Azani. इस कार का लुक बहुत हद तक McLaren की सुपरकार से मिलता है. इसका फ्रंट प्रोफाइल काफी स्लीक और एग्रेसिव है. कंपनी ने इसमें शार्प हेडलैंप दिए हैं जो साइड के बड़े एयर वेंट्स के साथ इंटीग्रेटेड हैं.

शानदार डिजाइन Electric Supercar Azani का

 

Electric Supercar Azani के बोनट को कर्व लुक दिया गया है. वहीं व्हील आर्क हल्का सा उठा हुआ है. वहीं इसकी शोल्डर लाइन भी ऊपर की ओर उठी है और एयरोडायनामिक टेल सेक्शन इसकी क्लासी सुपरकार अपील को और बढ़ाता है.

स्पीड से लेकर पॉवर तक सब सुपर

 

Electric Supercar Azani के बारे में MMM का दावा है कि इसका इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन 1,000 hp से ज्यादा पॉवर जेनरेट करता है. वहीं ये 2 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है.

सिंगल चार्ज में जाए 700 किलोमीटर

 

 

 

दमदार पॉवर की वजह से Electric Supercar Azani के माइलेज पर कोई असर नहीं पड़ता है. इसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 700 किलोमीटर तक जा सकती है. मैन्युफैक्चर्स का ये भी कहना है कि आम कारों को बनाने की तुलना में इसकी लागत पांचवे हिस्से तक कम होगी.

ये है Electric Supercar Azani की टीम

 

देश की पहली Electric Supercar Azani बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी MMM में अभी 22 लोगों की टीम इसके रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर काम कर रही है. इसी के साथ कार के एयरोडायनमिक्स और इंजीनियरिंग पर ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका के पार्टनर्स के साथ काम किया जा रहा है. MMM के सीईओ सार्थक पॉल हैं.

 

देश की पहली Electric Supercar Azani की प्राइस 1,20,000 डॉलर (यानी करीब 88.9 लाख रुपये) हो सकती है. कंपनी का कहना है कि वह दिसंबर 2022 से पहले इसका फर्स्ट प्रोटोटाइप लॉन्च कर देगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत के इस मंदिर के भक्त हैं अंग्रेज, जाने कैसे बने थे शिव भक्त
Next Article क्या आपके फोन में है कोई जासूसी सॉफ्टवेयर? ऐसे पता करें

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.