Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 07:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जामिया के छात्र अफवाहों से बचें : कुलपति
देश

जामिया के छात्र अफवाहों से बचें : कुलपति

December 20, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) विश्वविद्यालय की कुलपति नजमा अख्तर ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के छात्रों से अफवाहों से गुमराह नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह या विकृत मीडिया रिपोर्ट को तवज्जो न दें।

कुलपति ने पत्र लिखकर छात्रों को एक बार फिर से आश्वासन दिया कि वह उनके साथ हैं और उन्हें “पूर्ण वित्तीय और भावनात्मक समर्थन” प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक एक मां हैं इसलिए वह छात्रों की पीड़ा अच्छे से महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई में घायल हुए एजाज, सयान, माजिद और अन्य छात्रों से उन्होंने व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और वह लगातारउनके परिवारों के भी संपर्क में हैं।

Advertisement Advertisement

कुलपति ने कहा कि पहले दिन से ही जामिया प्रशासन का रुख स्पष्ट रहा है कि छात्रों का विरोध शांतिपूर्ण होना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 15 दिसम्बर को पुलिस ने परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश किया और हमारे छात्रों पर अत्याचार किया। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से घटना की शिकायत की गई है। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि उन्हें निश्चित रूप से न्याय मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इलाके में हिंसा फैल गई थी। इस दौरान पुलिस बलवाइयों का पीछा करते हुए जामिया विश्वविद्यालय परिसर में घुस गई। ऐसे में वहां पुलिस कार्रवाई में विश्वविद्यालय की संपत्ति को काफी नुकसान हुआ वहीं काफी छात्र भी घायल हुए। घटना में पथराव से कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। कुपलति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से घटना की न्यायिक जांच की मांग की थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार व उद्योग जगत के सम्‍मलित प्रयासों से देश आर्थिक मंदी की दौर से बाहर निकलेगा: मोदी
Next Article कांग्रेस शासित राज्यों में लागू नहीं होगा सीएए: हरीश रावत

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.