Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 10:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला, रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन
देश

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला, रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन

January 12, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया।

जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली कमेटी में एनआईए के डायरेक्टर जनरल, संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के डीजीपी, पंजाब के एडीजी (सुरक्षा) और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को शामिल किया गया है। कोर्ट ने कमेटी को निर्देश दिया है कि वो प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करें ये बताएं कि क्या चूक हुई। कोर्ट ने कमेटी को निर्देश दिया कि वो ये बताए कि भविष्य में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए क्या किया जाए।

10 जनवरी को सुनवाई के दौरान पंजाब के वकील डीएस पटवालिया ने कहा था कि हमारी कमेटी पर निराधार सवाल उठाए गए। पटवालिया ने कहा था कि हमारे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चीफ सेक्रेट्री से कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया। हम चाहते हैं कोर्ट पूरा मामला देखे। बिना जांच के हमें दोषी ठहराया जा रहा है।

पटवालिया ने कहा था कि मुख्य सचिव को अपने खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर जवाब देने के लिए 24 घंटे दिए गए। हम पीएम की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। कोर्ट देखे कि बिना जांच हम पर कार्रवाई न हो। इस पर चीफ जस्टिस ने केंद्र से पूछा था कि नोटिस हमारे आदेश से पहले जारी हुआ या बाद में। तब तुषार मेहता ने कहा कि पहले जारी हुआ था।

मेहता ने कहा था जो नोटिस चीफ सेक्रेट्री और डीजीपी को जारी हुआ उसका कानूनी आधार है। मेहता ने एसपीजी रूल बुक के प्रावधान पढ़ते हुए कहा था कि सड़क के बारे में सही जानकारी देना डीजीपी का काम था। सड़क पर ब्लॉक हो, तो भी एक रास्ता खुला रखना प्रशासन का काम था। मेहता ने कहा था कि डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी या उनका प्रतिनिधि प्रधानमंत्री के साथ चलता है। यह सिर्फ प्रोटोकॉल नहीं है। सुरक्षा में समन्वय का हिस्सा है। जानकारी के अभाव में प्रधानमंत्री का काफिला सड़क ब्लॉक के बिल्कुल पास पहुंच गया था।

उन्होंने कहा था कि केंद्र ने कैबिनेट सेक्रेटरी, आईबी निदेशक और एसपीजी के आईजी की कमेटी बनाई है। यह कोई अचानक हुआ दौरा नहीं था। पंजाब के उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी थी। यह भी पता था कि मौसम खराब हुआ तो पीएम सड़क से भी जा सकते हैं। 4 जनवरी को इसका रिहर्सल भी हुआ था।

जस्टिस हिमा कोहली ने पूछा था कि अगर केंद्र ने सब तय कर दिया है तो हमारे सामने क्यों है। तब मेहता ने कहा था कोर्ट के सामने याचिकाकर्ता आया। जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा था कि याचिकाकर्ता और पंजाब सरकार निष्पक्ष जांच चाहते हैं। आप इसके आड़े क्यों आना चाह रहे हैं। अगर आप अनुशानात्मक कार्रवाई करना चाहते हैं तो कोर्ट की तरफ से जांच कमेटी बनाने का क्या औचित्य होगा? कमेटी क्या काम करेगी?

मेहता ने कहा था हमारा नोटिस नियमों के मुताबिक था। कोर्ट हमारी रिपोर्ट की समीक्षा करे। तब चीफ जस्टिस ने कहा था कि फिर तो पंजाब की कमेटी को भी काम करने देते हैं। तब मेहता ने कहा कि पंजाब कमेटी में दिक्कतें हैं। तब चीफ जस्टिस ने कहा था हमने पीएम की सुरक्षा से जुड़े इस मसले को गंभीरता से लिया है। तब मेहता ने कहा था कि बेशक। उन्होंने कहा था कि मेरा सुझाव है कि केंद्र की कमेटी को काम करने दिया जाए। हम रिपोर्ट कोर्ट के सामने रखेंगे। तब तक कार्रवाई नहीं होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ हैक
Next Article मुख्यमंत्री ने युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया नमन, राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

Related Posts

Headlines

विसर्जन के दौरान किशोर की ह’त्या, हंगामे के बीच DSP ने खुद ट्रैक्टर चलाकर कराया भसान

October 22, 2026
Headlines

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026
Headlines

समाज खुद राम बनकर करे ‘दिमागी नक्सल’ रूपी रावण का वध : डॉ प्रदीप वर्मा

October 21, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

विसर्जन के दौरान किशोर की ह’त्या, हंगामे के बीच DSP ने खुद ट्रैक्टर चलाकर कराया भसान

October 22, 2026

राशिफल @ 22 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 22, 2026

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026

समाज खुद राम बनकर करे ‘दिमागी नक्सल’ रूपी रावण का वध : डॉ प्रदीप वर्मा

October 21, 2026

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.