WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बीते दिनों कई बच्चों के माता-पिता की कोरोना के कारण मौत हो गई. ऐसे अनाथ बच्चों की परवरिश और पढ़ाई का खर्चा दिल्ली सरकार ही उठाएगी.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बुजुर्ग हैं, जिनके जवान बच्चे चले गए और अब घर चलाने वाला कोई नहीं है. जिनके घरों में कमाने वाला कोई नहीं है, उन बुजुर्गों की दिल्ली सरकार मदद करेगी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बच्चे अपने मां-बाप को खो चुके हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि बच्चों आप चिंता मत करना, मैं हूं ना.

