Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 02:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमित शाह को जान से मारने की धमकी, कोलकाता से भेजा गया था पत्र
देश

अमित शाह को जान से मारने की धमकी, कोलकाता से भेजा गया था पत्र

February 9, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोलकाता: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विगत दिसंबर महीने में धमकी भरा पत्र कोलकाता से भेजा गया था। मामले की चल रही प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति ने पिछले साल दिसंबर महीने में केंद्रीय गृहमंत्री को नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय के पते पर पत्र भेजकर 200 करोड़ रुपये भिजवाने की अपील की थी और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की खुफिया टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी थी।

Advertisement Advertisement

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि इसे कोलकाता के लिंटन स्ट्रीट स्थित डाकघर से स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा गया था। इसमें दो लोगों का नाम लिखा गया है, जिसमें एक अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति है और दूसरा बिशॉप है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस पत्र के बारे में इन दोनों को कोई जानकारी नहीं है। किसी ने उनके नाम पर यह पत्र भेजा था। एक बहुमंजिली इमारत को लेकर बाड़ी वाला और किराएदार के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था। उक्त मकान मालिक ने एक एंग्लो इंडियन किराएदार को अपने घर से निकाल दिया था। कई साल पहले वह व्यक्ति भारत छोड़कर अमेरिका चला गया था, लेकिन जाने से पहले उसने अपने किराए के मकान में अपने ही किसी दूसरे व्यक्ति को रख दिया था। इसे लेकर बाड़ी वाले से लगातार विवाद होता रहता था। दावा किया जा रहा है कि उसी मकान मालिक ने उस एंग्लो इंडियन व्यक्ति और उसके एक किराएदार को सबक सिखाने के लिए यह पत्र भेजा है। हालांकि अभी इसके साक्ष्य नहीं मिल सके हैं, जिसकी वजह से उसे हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूपी की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मेहमान
Next Article रीवा: संभागीय आईटीआई में रोजगार मेला शुक्रवार को

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.