Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शर्मसार हुई ममता, निर्दयी मां ने मासूम बेटे काे मौत के घाट उतारा
देश

शर्मसार हुई ममता, निर्दयी मां ने मासूम बेटे काे मौत के घाट उतारा

November 4, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हरिद्वार। ममता को शर्मसार करने वाली यह हृदय विदारक घटना तीर्थनगरी हरिद्वार की उपनगरी कनखल में सामने आयी है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने ही छह माह के बेटे को गंगा में फेंककर जान ले ली। पुलिस ने हत्यारी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने छह माह के मासूम बच्चे अंश की हत्या के आरोप में मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिस बैग में रखकर मासूम बच्चे को फेंका गया था वह बैग भी बरामद कर लिया है। आरोपित मां संगीता बलूनी ने मासूम बेटे को फेंकने की बात स्वीकार कर ली है। लेकिन जिस किसी ने भी मासूम को मां के मुंह से उनकी हत्या करने की बात सुनी, उसका दिल सहम उठा। किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि एक मां भी अपनी औलाद के साथ ऐसा कर सकती है।

कनखल थाना में सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि सिडकुल की हीरो माटो कॉर्प कंपनी में कार्यरत दीपक बलूनी जो कि सरला सदन सर्वप्रिय विहार कॉलोनी कनखल में निवास करते हैं। रविवार तीन नवंबर की दोपहर करीब सवा तीन बजे उनकी पत्नी संगीता बलूनी ने सूचना दी कि उसके छह माह के मासूम बेटे अंश का अपहरण हो गया है। सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने बच्चे की बरामदगी के लिए सघन तरीके से चेकिंग करने में जुट गई। लेकिन बच्चे के अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं लग पाया। साथ ही पुलिस पीड़ित मां से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाती रही।

मां ने कहा- वह मासूम से परेशान हो गई थी
पुलिस टीम को बच्चे की मां संगीता के बार-बार बयानों में विरोधाभास नजर आया। पुलिस की सख्ती से की गई पूछताछ में संगीता बलूनी टूट गई। संगीता ने पुलिस को बताया कि वह अंश से परेशान हो गई थी। बारंबार दूध मांगने और रोने तथा उसकी शैतानियों से वह तंग आ गई थी। इसके चलते उसने एक काले रंग के बैग में बच्चे अंश को रखकर उसे गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज में संगीता को काले रंग का बैग ले जाने की फुटेज दिखाई तो वह पुलिस को गुमराह नहीं कर पाई। इसके बाद संगीता बलूनी की घिनौती करतूत से परदा उठ गया।

मासूम का किया अपहरण, पुलिस करती रही ग़ुमराह
अपने मासूम बच्चे का कत्ल करने वाली मां संगीता पुलिस को गुमराह करती रही। पहले उसने अपहरण की कहानी बताई। उसके बाद से लगातार वह घर के सामने एक अंजान आदमी के होने की कहानी सुनाती रही। पुलिस को एक बार तो यकीन नही हुआ कि एक मां अपनी ही औलाद के साथ ऐसा कर सकती है। पुलिस ने आरोपित मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है। मामले का पटाक्षेप करने वाली पुलिस टीम में कनखल एसओ हरिओमराज चौहान, जगजीतपुर चौकी प्रभारी शंभू सिंह सजवाण, कांस्टेबल मुकेश, महेंद्र सिंह तोमर,रविंद्र, अनिल कुमार, विनिता शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या के फैसले से सभी संतुष्ट होंगे : श्रीश्री रविशंकर
Next Article ‘ये साली आशिकी’ का नया पोस्टर आउट, कल रिलीज होगा ट्रेलर

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.