Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से वापस लिया नाम, बंद किया चुनावी अभियान
दुनिया

कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से वापस लिया नाम, बंद किया चुनावी अभियान

December 4, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-राष्ट्रपति ट्रम्प ने कसा तंज, ‘आपको मिस करेंगे’

वाशिंगटन। कैलिफॉर्निया की डेमोक्रेटिक सांसद कमला हैरिस ने वर्ष 2020 में अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने बुधवार को इस बात की घोषणा की है कि वह अपना चुनाव प्रचार अभियान बंद कर रही हैं।

कमला हैरिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘मैं अपने समर्थकों को गहरे अफसोस और पूरी कृतज्ञता के साथ माफी मांगते हुए बताना चाहती हूं कि मैं आज अपना चुनावी अभियान खत्म कर रही हूं। इसका मुझे दुख है। लेकिन मैं आपसे साफ कर देना चाहती हूं कि लोगों को न्याय और सभी को न्याय जिसके लिए यह अभियान है, मैं उसके लिए प्रतिदिन लड़ूंगी।’

कमला हैरिस ने एक वीडियो संदेश भी ट्वीटर पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने माना है कि उनके इस बड़े फैसले के पीछे मुख्य कारण धन की कमी थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे चुनाव लड़ने के लिए वित्तीय संसाधन की जरूरत थी। मैं अरबपति नहीं हूं। मेरे पास चुनाव में उतरने के लिए धन नहीं थे।’

कमला हैरिस के चुनाव से हटने के फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह बुरा हुआ। हम आपको मिस करेंगे कमला।’ इस पर जवाब देते हुए कमला हैरिस ने लिखा, ‘कोई बात नहीं मिस्टर राष्ट्रपति। आप पर चल रहे महाभियोग की सुनवाई के दौरान मैं आपसे मिलूंगी।’

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से कमला हैरिस की पोलिंग लोकप्रियता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं कैम्पेन की शुरुआत से ही हेल्थकेयर जैसे विषय पर उन्हें लगातार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

कमला हैरिस को लॉस एंजेल्स में 19 दिसम्बर की डिबेट में भाग लेने के योग्य पाया गया था, लेकिन उन्होंने इसकी इंतज़ार करना उचित नहीं समझा। रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पारी के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित दो दर्जन उम्मीदवारों में बराक ओबामा के पश्चात कमला हैरिस ही एक मात्र अश्वेत महिला दावेदार थीं, जो मैदान में डटी रहतीं और चुनाव जीत जातीं, तो पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति होती। हैरिस की मां भारतीय और पिता जैमेका के थे। उन्होंने 21 जनवरी को मार्टिन लूथर किंग जूनियर के जन्म दिवस पर आकलैंड में बीस हजार समर्थकों की रैली में चुनाव में भाग लेने की घोषणा की थी। इसके तीन महीनों में उसने एक करोड़ बीस लाख डॉलर चंदा एकत्र भी कर लिया था। इसके बाद एक अवसर ऐसा भी आया कि वह पूर्व राष्ट्रपति जोई बिडेन के सम्मुख डिबेट में बाजी मार कर पहले चार स्थान में आई थीं, लेकिन उसके बाद वह पिछड़ती गईं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईटीबीपी के कैंप में जवानों में संघर्ष , छह की मौत
Next Article देश में नकली ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई चुनौतियां : नितिन गडकरी

Related Posts

Headlines

नेपाल त्रासदी : नौ दिन अंधेरी सुरंग में, होंठों पर ‘हरे कृष्ण’, जन्माष्टमी पर मिली नयी जिंदगी

September 4, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Headlines

नेपाल में भूकंप के 3 मिनट बाद आया जलप्रलय, 100 मीटर ऊंची लहर ने मचाई तबाही

August 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.