Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Tik Tok: बैन होने के 12 घंटे में ही Google Play Store से गायब
देश

Tik Tok: बैन होने के 12 घंटे में ही Google Play Store से गायब

June 30, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज ऐप्स भारत में बैन कर दिए गए. इन बैन किए गए ऐप्स में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी ऐप की हो रही है तो वह है टिक टॉक. वहीं अब गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से भी टिक टॉक हट गया है. अब यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड नहीं कर सकेंगे.

केंद्र सरकार द्वारा बैन लगाने के 12 घंटे के अंदर ही टिकटॉक गूगल प्ले-स्टोर और एपल के स्टोर से हटा दिया गया है. रात तक टिकटॉक एप दोनों दोनों प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल था लेकिन अब यह इन स्टोर्स पर दिखाई नहीं दे रहा है. गूगल प्ले-स्टोर और एपल स्टोर पर टिक टॉक सर्च करने पर कई सारे क्लोन एप के लिंक सामने आ रहे हैं. वहीं टिकटॉक को दोनों प्लेटफॉर्म से हटाए जाने को लेकर कोई कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

auto

टिक टॉक ने क्या कहा है

ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए टिक टॉक इंडिया के हैड निखिल गांधी ने कहा है कि भारत सरकार ने 59 ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया है. हम इस आदेश को मान रहे हैं. इसके लिए हम सरकारी एजेंसियों से मुलाकात भी करेंगे और अपनी सफाई पेश करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि टिक टॉक भारत के कानून का सम्मान करता है. टिक टॉक ने भारत के लोगों का डाटा चीनी सरकार समेत किसी भी विदेशी सरकार को नहीं भेजा है. अगर हमसे ऐसा करने को कहा भी जाता है फिर भी हम ऐसा नहीं करेंगे.

टिक टॉक की तरफ से दावा किया गया कि टिक टॉक 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और इस पर लाखों-करोड़ों यूजर्स हैं, जिनमें आर्टिस्ट, स्टोरी टेलर, टीचर हैं जो अपनी रोजमर्रा की रोजी रोटी के लिए इस पर निर्भर हैं. टिक टॉक ने ये भी दावा किया कि इनमें से बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो पहली बार इंटरनेट का यूज कर रहे हैं.

भारत में हैं करोड़ों यूजर्स

भारत में टिकटॉक को 47 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका था. टिक टॉक के दुनियाभर के यूजर्स का 30 प्रतिशत हिस्सा भारत में था. हालांकि रेवेन्यू के मामले में यह ऐप भले ही फेसबुक से पीछे था, लेकिन यूजर्स बेस के मामले में टिक टॉक ने फेसबुक को पीछे छोड़ दिया था.

जमकर की कमाई

टिक टॉक भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका था. कुछ ही सालों में टिकटॉक ने भारत में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली थी. पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच महज तीन महीनों में इस एप से कंपनी को 25 करोड़ रुपये रेवेन्यू मिला था, जबकि इस साल जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी ने 100 करोड़ रुपए रेवेन्यू का टार्गेट रखा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार: शादी के दूसरे दिन दूल्हे की मौत, विवाह समारोह में शामिल होने वाले करीब 100 कोरोना संक्रमित
Next Article 80 करोड़ गरीबों को नवंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन: PM मोदी

Related Posts

अन्य खबरें

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026
अन्य खबरें

EPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा

September 16, 2026
Headlines

अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.