Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंगोलियाई राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ किया बौद्ध प्रतिमा का अनावरण
देश

मंगोलियाई राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ किया बौद्ध प्रतिमा का अनावरण

September 20, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति खैल्‍तमानीग बटुल्‍गा ने शुक्रवार को संयुक्त तौर पर राजधानी लानबातोर के बौद्ध मठ में महात्‍मा बुद्ध की प्रतिमा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनावरण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में मंगोलिया यात्रा के दौरान गंडन तेगचेंलिंग मठ में प्रार्थना के बाद दोनों देशों की समान बौद्ध सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करते हुए भगवान बुद्ध की प्रतिमा उपहार स्वरूप भेंट करने की घोषणा की थी।

बौद्ध प्रतिमा के अनावरण से पूर्व राष्ट्रपति बटुल्गा ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा बटुल्गा ने हैदराबाद हाउस में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु से भी मुलाकात की।

राष्ट्रपति ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत और मंगोलिया के शताब्दियों से सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्ते रहे हैं। 1992 में देश में लोकतांत्रिक सरकार बनी और उसके दो साल बाद 1994 में पहले राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा की। इसके बाद 2009 में मंगोलिया के राष्ट्रपति भारत आए थे। उसके 10 साल बाद उन्हें भारत आने का मौका मिला है, जिसको लेकर वह काफी प्रसन्न हैं। इससे पहले 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगोलिया की यात्रा पर आए थे।

मंगोलियाई राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच इन उच्च स्तरीय यात्राओं से आर्थिक व अन्य संबंध मजबूत हो रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और वह 2017 में लगभग एक ही समय में अपने देशों के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने राष्ट्रपति कोविंद को भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

इससे पहले सुबह के समय राष्ट्रपति बटुल्गा का औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मंगोलिया के राष्ट्रपति गुरुवार शाम 5 दिनों की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। यह पिछले 10 सालों में किसी मंगोलियाई राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है। उनका आगरा जाने का भी कार्यक्रम है और वह बोध गया भी जाएंगे। स्वदेश वापसी से पूर्व वह कर्नाटक के राज्यपाल के साथ राज्य में एक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईफा अवॉर्ड्स 2019: बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवार्ड रणवीर और आलिया को मिला, देखिए पूरी लिस्ट
Next Article कॉरपोरेट टैक्‍स में कटौती का असर, सेंसेक्‍स में 2,200 अंकों की जबरदस्त उछाल

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.