Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 07:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना से ज्यादा खतरनाक मंकी बी वायरस, 80% है मृत्यु दर
देश

कोरोना से ज्यादा खतरनाक मंकी बी वायरस, 80% है मृत्यु दर

July 23, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। दुनिया कोरोना वायरस से तो जूझ ही रही है पर अब बंदर से जुड़े एक वायरस के चलते चीन में एक डॉक्टर की मौत होने का मामला सामने आया है. 53 साल का ये सर्जन मंकी बी वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुका है. चीन के हेल्थ अधिकारियों का कहना है कि ये वायरस उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है जो बंदरों के साथ काम करते हैं.

China में Monkey B वायरस से पहली Death, जानिए इसके Symptoms | First death due to Monkey B virus in China, know all the important things | Hindi News, दुनिया

Advertisement

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चीन की राजधानी बीजिंग में ये पशु चिकित्सक नॉन ह्यूमन प्राइमेट्स पर रिसर्च कर रहा था और उसने मार्च के महीने में दो मरे हुए बंदरों पर रिसर्च किया था. इसके बाद उसे लगभग एक महीने बाद उल्टी के शुरुआती लक्षण दिखे थे. उन्होंने कई अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन 27 मई को उनकी मौत हो गई.

इसके बाद इस शख्स के शरीर के कई सैंपल्स लिए गए थे और इन सैंपल्स को नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वायरल डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेन्शन को भेजा गया था, जहां पर इस शख्स के मंकी बी वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इस केस के बारे में कुछ दिनों पहले चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेन्शन ने ब्रीफ किया है

 

क्या है ये मंकी बी वायरस?

  • मंकी बी वायरस वयस्क मैकाक बंदरों से फैलता है. ये बंदर इस वायरस को चिंपाजी बंदरों में भी फैला सकते हैं जिसके चलते चिंपाजी की मौत भी हो सकती है.
  • संक्रमित मैकाक बंदरों के संपर्क में आने से यह वायरस इंसानों में भी आ सकता है. आमतौर पर मंकी बी वायरस को हर्पीस बी और हर्पीसवायरस बी भी कहा जाता है.
  • कोरोना वायरस की तरह ही मंकी बी वायरस के पहले लक्षण बुखार, मसल्स में दर्द, सिरदर्द हो सकते हैं.
  • समय के साथ-साथ मंकी बी वायरस से प्रभावित शख्स को छोटे-छोटे फोड़े फुंसियां हो सकती हैं. इसके अलावा सांस में तकलीफ, उल्टी, बैचेनी जैसे लक्षणों को भी मंकी बी वायरस से जोड़ा गया है
  • इस बीमारी के गंभीर होने पर वायरस दिमाग में सूजन पैदा करने लगता है जिसके चलते न्यूरोलॉजिकल समस्याएं आ सकती हैं और नर्वस सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.
  • इसके चलते ब्रेन डैमेज भी हो सकता है और रोगी की मौत हो जाती है.
  • इंफेक्शन से जुड़ी बीमारियों की विशेषज्ञ जापानी डॉक्टर केंटोरा इवाटा ने वॉशिंगटनपोस्ट के साथ बातचीत में कहा कि इलाज ना होने पर इस वायरस से 70 से 80 प्रतिशत मरीजों की जान जा सकती है.

Monkey B Virus: चीन में संक्रमित डॉक्टर की मौत, 1932 से सबसे पहले मिला था यह वायरस | Monkey B Virus: first death due to Monkey B virus in China pwa

हालांकि, इस वायरस के इंसानों से इंसानों में फैलने का अब तक एक ही मामला सामने आया है.

डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर आपको किसी बंदर ने काट लिया है तो घाव को धीरे-धीरे साबुन, डिटर्जेंट या आयोडीन के साथ 15 मिनट तक धोना चाहिए. इसके बाद घाव पर 15 मिनटों तक पानी चलाना चाहिए और इस मामले में तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क करना चाहिए.

चीन के नए "मंकी बी वायरस" से जुड़ीं 10 जरुरी बातें

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुर्घटना: तेज चलती कार में अचानक से लगी आग, जाने ड्राइवर का हाल?
Next Article टोल बचाने के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी बोलेरो, तभी आ गई मालगाड़ी और हुआ ये खतरनाक अंजाम

Related Posts

Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026
Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.